फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Truck crushes private school teacher, dies

Kushinagar News: ट्रक ने निजी स्कूल के शिक्षक को कुचला, मौत

Wed, 19 Jun 2024 06:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 19 Jun 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
Truck crushes private school teacher, dies
साखोपार। कसया थाना क्षेत्र के एनएच 28 बी पर बहोरापुर गांव के पास सोमवार की देर रात ट्रक ने निजी स्कूल के शिक्षक को कुचल दिया। उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद गांव वालों की भीड़ जुट गई और ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। खबर मिलते ही घर वालों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बहोरापुर गांव के वशिष्ठ सिंह (55) बाजार से खरीदारी कर सोमवार की रात करीब 10 बजे साइकिल से घर जा रहे थे। बहोरापुर गांव के पास पडरौना की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर इनकी मौत हो गई। वशिष्ठ सिंह एक निजी विद्यालय में शिक्षण कार्य व ट्यूशन पढ़ा कर आजीविका चलाते थे। इनका एक बेटा है। वह भी निजी विद्यालय में पढ़ाता है। कसया इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


नो एंट्री के बाद ट्रकों की बढ़ जाती है रफ्तार
ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि नो एंट्री का समय बीतते ही कसया-पडरौना मार्ग से गुजरने वाली बड़ी गाड़ियों की रफ्तार तेज हो जाती है। प्रशासन के जिम्मेदारों को इस पर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुकानदारों ने की ब्रेकर की मांग

पडरौना-कसया मार्ग पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाओं को कम करने के लिए दुकानदारों ने ब्रेकर की मांग की है। शेखर जायसवाल, ब्रजेश जायसवाल, मुरली पटेल, विनोद जायसवाल, राकेश आदि व्यापारियों ने कहा कि बाजार के दोनों सिरों पर ब्रेकर था, जिसे शासन के निर्देश पर हटवा दिया गया। अब स्थिति यह हो गई है कि रोज कोई न कोई हादसा हो जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed