{"_id":"66493649930922df2101d297","slug":"truck-crushes-bike-rider-aunt-dies-nephew-injured-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-116985-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, चाची की मौत, भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, चाची की मौत, भतीजा घायल
Sun, 19 May 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 19 May 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। रिश्तेदार के घर से मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार चाची और भतीजा को ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर चाची की मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
खड्डा क्षेत्र के एकडंगी गांव की 50 वर्षीय रुमा देवी खोटही गांव के देवियापुर टोले में अपने रिश्तेदार के घर मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। शनिवार को वह अपने भतीजा संदीप कुमार के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। पकड़ियार-कौआसार मार्ग पर वकील टोले के पास कौआसार के तरफ से तेज से गति से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। रुमा देवी की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे संदीप घायल हो गए। लोगों ने संदीप को कोटवा सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
इसकी खबर मिलते ही परिजनों और रिश्तेदारों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।