फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Truck collided with sugarcane laden trolleys, farmer's death, uproar

Kushinagar News: गन्ना लदी ट्रॉलियों में ट्रक ने मारी टक्कर, किसान की मौत, हंगामा

Sat, 03 Dec 2022 02:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 03 Dec 2022 02:15 PM IST
सार

। किसानों की मांग थी कि मिल प्रबंधन की ओर से मृत किसान के परिवार को दस लाख का मुआवजा दिया जाए। बाद में एसडीएम और अन्य लोगों ने किसानों को समझाबुझाकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Truck collided with sugarcane laden trolleys, farmer's death, uproar
किसान की मौत के बाद मिल परिसर में हंगामा करते किसानों को समझाती पुलिस। - फोटो : KUSHINAGAR

विस्तार

कुशीनगर जिले के ढाढा चीनी मिल पर शुक्रवार भोर में गन्ना लेकर आए किसानों की ट्रॉलियों में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे गन्ना लेकर मिल पर जा रहे किसान की मौत हो गई। दुर्घटना के लिए मिल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए किसानों ने शव रखकर तीन घंटे तक हंगामा किया। किसानों की मांग थी कि मिल प्रबंधन की ओर से मृत किसान के परिवार को दस लाख का मुआवजा दिया जाए। बाद में एसडीएम और अन्य लोगों ने किसानों को समझाबुझाकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच में जुटी है। गन्ना लादकर मिल जाने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के हाईवे पर खड़ी होने से दुर्घटना हुई है।

विज्ञापन


हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिडरा निवासी किसान जयराम चौहान (50) बृहस्पतिवार रात गन्ना लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से ढाढा चीनी मिल पर जा रहे थे। मिल का यार्ड गन्ना की गाड़ियों से भर गया था, इससे हाईवे पर गोरखपुर और कसया की ओर गन्ना लदी गाड़ियों की दो-दो किलोमीटर लंबी लाइन लगी हुई थी। शुक्रवार भोर में जयराम चौहान ने अपनी गाड़ी जेनिथ स्कूल के सामने हाईवे पर लाइन में खड़ी कर दी। वाहन पर बैठकर वह बारी का इंतजार करने लगे। उसी समय गोरखपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने गन्ना लदी गाड़ियों में टक्कर मार दी। इससे एक-एक करके तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें जयराम चौहान की गाड़ी भी शामिल थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों टैक्टर-ट्रॉली और ट्रक के केबिन के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


दुर्घटना से किसानों के बीच अफरातफरी मच गई। करीब जाने पर मालूम हुआ कि एक व्यक्ति ट्रैक्टर के पास गिरा पड़ा है। उसकी भी मौत हो चुकी है। बाद में उस व्यक्ति की पहचान लोगों ने किसान जयराम चौहान के रूप में की। इसके बाद किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। शव लेकर अन्य किसान मिल परिसर में पहुंच गए। डोंगे के पास शव को रखकर किसानों ने मुआवजे की मांग की। दुर्घटना के लिए मिल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए मिल को बंद करा दिया। किसानों का आरोप था कि मिल की गलती के कारण किसानों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जाम नहीं लगा होता तो हाईवे पर गन्ने की गाड़ियां खड़ी नहीं होती और दुर्घटना में किसान की मौत नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के आक्रोशित होने की सूचना मिलने पर पहले नायब तहसीलदार सुनील सिंह और बाद में हाटा की प्रभारी एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव और कोतवाल निर्भय सिंह पहुंच गए। अधिकारियों ने किसानों से बातचीत की। किसानों ने बताया कि जोरदार टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली हवा में दो से ढाई फीट उछल गई थी। काफी प्रयास के बाद अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम भिजवाने के लिए किसानों को राजी किया।

 

मिल ने दी अहेतुक सहायता

मिल प्रबंधन ने किसानों की मांग पर मृतक किसान के परिवार को अहेतुक सहायता के रूप में 50 हजार रुपये की नकद राशि किसानों और प्रशासन के लोगों के सामने ही दिया। इसके अलावा किसान के ट्रैक्टर-ट्रॉली के मरम्मत करने सहित अन्य मदद का भी आश्वासन दिया। इस संबंध में कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि प्रशासन और मिल प्रबंधन से बात होने के बाद से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

ओवरलोड गन्ना लादने से दुर्घटना की आशंका
ओवरलोड गन्ना लादकर चीनी मिलों की तरफ जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। एक तरफ जहां ओवरलोडिंग है। वहीं वाहनों में रिफ्लेक्टर नहीं होने के कारण कोहरे में हादसे का खतरा बना हुआ है।
तमकुही तहसील क्षेत्र के इलाकों में लगे गन्ना क्रय केंद्रों से ट्रक तथा ट्रैक्टर ट्रालों से गन्ना ले जाया जा रहा है। वाहनों में क्षमता से अधिक गन्ना लादकर किसान ले जा रहे हैं। ग्रामीण रफिक अली योगेश गुप्ता, असलम अंसारी, विनय श्रीवास्तव, इंद्रजीत कुशवाहा, राधेश्याम ठाकुर, रमेश रामप्रवेश शर्मा, रहीम अंसारी, जावेद अख्तर, संतोष मणि आदि ने इस पर रोक लगाने की मांग प्रशासन से की है। लोगों का कहना है कि वाहनों के बगल से गुजरने पर डर लगता है। इस संबंध में एसडीएम व्यास नारायण उमराव का कहना है कि ओवरलोड गन्ना ले जाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed