{"_id":"6a1760e6f11a18024707a27f","slug":"truck-catches-fire-driver-and-helper-save-their-lives-by-jumping-out-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-160634-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रक में लगी आग, चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रक में लगी आग, चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान
Thu, 28 May 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 28 May 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग पर काबू करते फायर बिग्रेड कर्मी,व पुलिस के जवान।संवाद
- फोटो : samvad
पिपरा कनक। पटहेरवा क्षेत्र के फोरलेन पर शाही पेट्रोल पंप के पास बुधवार सुबह चलते ट्रक में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। चालक और खलासी ने कूदकर जान बचाई। पुलिस और दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक ट्रक की केबिन जल गई।
पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल से माल लेकर ट्रक बरेली जा रहा था। ट्रक एक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी खींच रहा था। बताया जा रहा है कि ओवरलोड के कारण ट्रक में आग लग गई। केबिन से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। चालक राजीव कुमार (42) पुत्र प्रेमप्रकाश निवासी बरेली ने तुरंत वाहन रोक दिया। आग तेजी से फैलने लगी तो चालक और खलासी ट्रक से कूद गए।
मौजूद लोगों ने मोटर और बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि चालक और खलासी सुरक्षित हैं। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। बड़ा हादसा बच गया।