फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Truck and DCM collide on highway in dense fog, four injured

Kushinagar News: घने कोहरे में हाईवे पर ट्रक और डीसीएम में टक्कर, चार घायल

Thu, 28 Nov 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 28 Nov 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Truck and DCM collide on highway in dense fog, four injured
तमकुहीराज। घने कोहरे के कारण बृहस्पतिवार को सुबह एनएच-28 पर कौवापट्टी-माधोपुर बुजुर्ग के पास एक पेट्रोल पंप के सामने खड़े ट्रक में बिहार जा रही एक डीसीएम टकरा गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि डीसीएम के परखच्चे उड़ गए और इसमें सवार पांच लोगों में से चार लोग जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर आई पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी तमकुहीराज भेजा।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के महुअवा निवासी राज तिवारी (38) चालक का काम करता है। बृहस्पतिवार सुबह फाजिलनगर से डीसीएम से शीशा, प्लाई आदि सामान लेकर बिहार के अरेराज के लिए निकला था। इसमें फाजिलनगर निवासी राजू सिद्दीकी (60), बिहार के तमकुहवा निवासी मंसूर, लक्षिया निवासी सद्दाम व सेंदुरिया निवासी बिग्गु (62) भी सवार थे। सुबह करीब नौ बजे डीसीएम तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित कौवापट्टी-माधोपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी कि ने कोहरे के कारण सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक के पीछे टक्कर हो गई। टक्कर के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला, जबकि डीसीएम चालक राज तिवारी, सद्दाम, राजू सिद्दीकी व बिग्गु घायल हो गए। सूचना के बाद आई एंबुलेंस ने चारों घायलों को सीएचसी तमकुहीराज पहुंचाया, ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed