{"_id":"69baf82a3bdaa8730d06f067","slug":"truck-and-container-collided-while-overtaking-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-156575-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ओवरटेक करते समय ट्रक व कंटेनर में हुई टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ओवरटेक करते समय ट्रक व कंटेनर में हुई टक्कर
Thu, 19 Mar 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित लबनिया चौराहे पर बुधवार की सुबह बालू लदी ट्रक और एक मालवाहक कंटेनर आपस में टकरा गए। दोनों गाडीयों के चालक सुरक्षित हैं। सूचना पर आई पुलिस दोनों वाहनों को सड़क के किनारे कराकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई। थाना क्षेत्र के लबनिया चौराहे पर बुधवार की सुबह बालू लदी ट्रक तमकुही से फाजिलनगर की तरफ जा रहा थी।
उसी दौरान एक बड़ी मालवाहक कंटेनर दिल्ली से बिहार की तरफ जा रहा था। एक दूसरे से पास लेने के चक्कर में यह दोनों मालवाहक आपस में टकरा गए, जिससे दोनों वाहनों का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रहा कि दोनों चालक सुरक्षित बच गए। सूचना पर आई दोनों वाहनों को सड़क से किनारे करा यातायात बहाल कराई। पटहेरवा एसओ धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि दोनों चालक सुरक्षित हैं। वाहनों को किनारे कराया जा रहा है।