{"_id":"687a948b4f825d3b2e05d4ec","slug":"tried-to-kidnap-a-teenager-on-the-pretext-of-asking-for-directions-ran-away-when-she-made-noise-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-141773-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रास्ता पूछने के बहाने किशोरी को अगवा करने की कोशिश, शोर मचाने पर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रास्ता पूछने के बहाने किशोरी को अगवा करने की कोशिश, शोर मचाने पर भागे
Sat, 19 Jul 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में बाइक सवार दो युवकों ने बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे टहल रही एक किशोरी से रास्ता पूछने के बहाने अगवा करने की कोशिश की। युवकों की नीयत देख किशोरी ने शोर मचाया तो बाइक सवार भाग निकले। घटना की सूचना पर आई पुलिस पुलिस कई स्थानों पर संदिग्ध बाइक सवार युवकों की खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
गांव में रात करीब नौ बजे अपने घर के पास नहर की पटरी पर एक किशोरी टहल रही थी। उसी नहर के पटरी के रास्ते दो युवक बाइक से आए और किशोरी के पास जाकर रुक कर उससे रास्ते पूछने लगे। किशोरी ने उन्हें बताया कि यही रास्ता चला जाएगा, लेकिन बाइक पर पीछे बैठे युवक ने किशोरी से कहा कि थोड़े दूर आगे चलकर रास्ता बता दो। युवक के इस बात से किशोरी को लगा कि युवक संदिग्ध है। वह शोर मचाते हुए घर की ओर भागी।
किशोरी के शोर मचाने पर बाइक सवार युवक वहां से भाग निकले। घटना के बाद सूचना पर आई पीआरवी व थाने की पुलिस किशोरी से पूछताछ कर लबनिया चौराहे पर स्थित एक घर में रहकर फेरी का सामान बेचने वालों से पूछताछ की, लेकिन उनका कोई सुराग नही मिला।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि इस मामले में पुलिस गांव में गई थी। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उन्हें देख कर डर गई। इसी लिए शोर मचा दी। अगवा करने जैसे कोई प्रयास बाइक सवार किशोरी से नहीं किए थे।