{"_id":"6acbed123bd6e4398a0ac46a","slug":"trials-for-the-sub-junior-boys-athletics-team-today-state-level-competition-to-be-held-in-varanasi-kushinagar-news-c-205-1-ksh1039-169957-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तीन किमी दौड़ प्रतियोगिता में जीतू कुशवाहा ने हासिल किया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तीन किमी दौड़ प्रतियोगिता में जीतू कुशवाहा ने हासिल किया पहला स्थान
विज्ञापन
दौड़ प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर किया गया पुरस्कृत
मंसाछापर। युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलकूद के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को विशुनपुरा ब्लॉक के जरार गांव में तीन किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें आसपास के गांवों के युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में जीतू कुशवाहा ने पहला, शमशाद अंसारी ने दूसरा और नीतीश ने तीसरा स्थान हासिल किया। कन्हैया भारती चौथे और सत्यम साहनी पांचवें स्थान पर रहे। समापन पर आयोजक पुनीत त्रिपाठी ने विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। खेल से शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की। इस दौरान पुरुषोत्तम शुक्ल, आरपीएन यादव, इम्तियाज अंसारी, राजेश यादव, विशाल कुशवाहा और ललन साहनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।