फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Trials for the state-level football tournament tomorrow.

Kushinagar News: प्रदेश स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल कल

Wed, 22 Jul 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 22 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Trials for the state-level football tournament tomorrow.
पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित जिला स्टेडियम में बृहस्पतिवार को प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल होगा। चयनित खिलाड़ियों को मंडल स्तर पर चयन प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

क्रीड़ाधिकारी प्रवेश कुमार रावत ने बताया कि एक से आठ अगस्त तक वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज मऊ में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शामिल होने वाली टीम की चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला स्टेडियम में बृहस्पतिवार को जिले के फुटबाल खिलाड़ियों का चयन होगा। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को 24 जुलाई को क्षेत्रीय खेल कार्यालय परिसर में आयोजित मंडल स्तरीय ट्रायल में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

मंडल स्तर पर सफल खिलाड़ियों को एक से आठ अगस्त तक प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की जन्मतिथि एक जनवरी 2011 या उसके बाद जन्में और 31 दिसंबर 2012 के बाद का ना हो। क्रीडाधिकारी ने बताया कि चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले खिलाड़ी को अनिवार्य रूप से आयु के लिए विद्यालय की तरफ जारी पात्रता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, नगर निगम की तरफ से जारी जन्म पात्रता प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साइज कलर फोटो अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed