फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Trees cut in excess of permit, forest department starts investigation

Kushinagar News: परमिट से अधिक काटे पेड़, वन विभाग ने शुरू की जांच

Mon, 01 Jul 2024 05:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 01 Jul 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Trees cut in excess of permit, forest department starts investigation
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के पुर्नहा बुजुर्ग गांव में दो दिन पहले परमिट से अधिक सागौन का पेड़ काट लिया गया। जानकारी होने के बाद वन विभाग के कर्मचारी जांच करने में लगे हैं। सूत्रों की मानें तो बिना परमिट के काटे गए पेड़ को ठेकेदार उठा ले गया है।
विज्ञापन

तीन जून को चक्रवाती तूफान में कई पेड़ गिर गए थे। दो दिन पहले पुर्नहा बुजुर्ग गांव में परमिट से अधिक सागौन के पेड़ को कटवा लिया गया। मामला संज्ञान में आने के बाद वन विभाग के कर्मचारी जांच में जुटे हैं। पेड़ कटवाने के बाद ठेकेदार खेत से लकड़ी का बोटा उठवा लिया है। इसी तरह क्षेत्र में हर दिन हरे पेड़ों का कटान हो रहा है, लेकिन वन विभाग की तरफ से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं जा रही है।
विज्ञापन


वन दरोगा रामध्यान पांडेय ने बताया कि शिकायत मिली है कि परमिट से अधिक पेड़ काटे गए हैं। जांच के बाद ही सच्चाई का पता चलेगा। यदि जांच में अनियमितता मिली तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed