फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tree fell on main line, city's power supply stalled for 20 hours

Kushinagar News: मेन लाइन पर गिरा पेड़, 20 घंटे ठप रही शहर की बिजली आपूर्ति

Fri, 12 Jul 2024 04:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 12 Jul 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on main line, city's power supply stalled for 20 hours
पडरौना। मेन लाइन पर पेड़ गिरने और ओवरलोड के चलते 20 घंटे तक शहर के अलावा 150 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके अलावा पांडेय देवरिया फीडर भी ब्लास्ट हो गया। बिजली कर्मियों की लापरवाही से बुधवार की पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली नहीं मिलने से शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और सुबह पानी के लिए दिक्कतें हुई। उपकेंद्र पर पहुंचे शहर के लोगों ने बिजली निगम कर्मियों को खरी-खोटी सुनाई। इसके अलावा ओवरलोड के चलते शहर की फीडरों में ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। इससे समाधान के बजाए बिजली निगम फाल्ट का बहाना बनाकर टाल मटोल कर रहा है। इससे लोगों ने आक्रोश है।
विज्ञापन

पडरौना बिजली उपकेंद्र से सात फीडरों का संचालन होता है। शहर और ग्रामीण क्षेत्र के फीडरों पर लोड अधिक होने के कारण लोगों को सुचारू रूप से बिजली नहीं मिल रही। बुधवार को पूरे दिन लोगों को ट्रिपिंग की समस्या से जूझना पड़ा और रात आठ बजे मेन लाइन पर रविंद्र नगर धूप के पास पेड़ की टहनी गिर गई। रात दस बजे बिजली कर्मियों ने पेट्रोलिंग किया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बृहस्पतिवार को सुबह पेट्रोलिंग के दौरान फाल्ट पकड़ में आया तो बिजली कर्मियों ने पेड़ की छंटाई कर टहनी को हटाया। इसके बाद दिन में 11 बजे बिजली आपूर्ति शहर की शुरू हुई। बिजली चालू होते ही पांडेय देवरिया फीडर में अचानक आई खराबी के चलते 150 से अधिक गांवों की आपूृर्ति दोपहर तक बंद रही। खराबी को दूर कर आपूर्ति बहाल की गई। हालांकि मेन लाइन में फाल्ट होने के बाद भी बृहस्पतिवार को पूरे दिन ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। शहर के बाइपास रोड, बेलवा चुंगी, पोस्ट आफिस रोड, रामकोला रोड पर फाल्ट के चलते दिक्कतें रहीं। शहर के भारती शिवाला मंदिर निवासी श्यामबाबू मोदनवाल बृहस्पतिवार को दोपहर में बिजली उपकेंद्र पर पहुंचे और वहां मौजूद एससओ पर विफर पड़े। उनका आरोप है कि दस दिन पूर्व तार टूटने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे अभी तक ठीक नहीं किया जा सका है। उपकेंद्र पर मौजूद जेई सरताज से कहासुनी भी भी उपभोक्ता की हुई। इसके बाद एसएसओ ने खराबी ठीक करने के लिए लाइनमैनों को भेजा। लचर बिजली व्यवस्था से शहरवासियों के अलावा कारोबारी भी परेशान हैं। शिकायत के बाद भी बिजली निगम की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हो रहा है। कभी भी लोगों का गुस्सा बिजली निगम के जिम्मेदारों पर फूट सकता है।
विज्ञापन

-
बिजली निगम की व्यवस्था से लोग तंग आ चुके हैं। शिकायत के बाद भी व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है। 20 घंटे बाद बृहस्पतिवार को बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत महसूस की। -केपी सिंह एडवोकेट जगदीशपुरम कालोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

-
शहर की बिजली व्यवस्था गांव से भी बदतर है। फाल्ट का बहाना बनाकर और ओवरलोड की बात बता बिजली कटौती की जा रही है। विभागीय अफसरों से इसकी कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन बिजलीकर्मी सुन नहीं रहे हैं। -विशाल शुक्ला जगदीशपुरम कालोनी
-
मेन लाइन पर पेड़ की टहनी गिरने और पांडेय देवरिया फीडर में खराबी के चलते आपूर्ति पूरी रात बाधित थी। ओवरलोड अधिक होने के कारण ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। इससे निजात के लिए उच्चाधिकारियों को उपकरण की क्षमता बढ़ाने के लिए पत्र लिखा गया है। बारिश के बाद ट्रिपिंग की समस्या और बढ़ गई है। पेड़ के टहनियों को छंटवाने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। -प्रेम सागर एक्सईएन पडरौना


सड़क पर गिरे तार और पोल से हो रहे हादसे
पकड़ियार बाजार। चक्रवाती तूफान में क्षतिग्रस्त बिजली के पोल और तार को अब तक ठीक नहीं किया जा सका है। तार में उलझकर राहगीर चोटिल हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी बिजली निगम के कर्मचारी इसे ठीक नहीं कर रहे हैं। इससे लोगों में नाराजगी है।

बिजली उपकेंद्र कोटवा से जोड़ने के लिए कोटवा-घुघली मार्ग पर सड़क किनारे दोनों तरफ हाईटेंशन की लाइन बनाई गई है। 30 मई को चक्रवाती तूफान में बिजली के तार और पोल क्षतिग्रस्त हो गए। एक सप्ताह मशक्कत के बाद भी बिजली की सप्लाई चालू नहीं हो सकी। सड़क के दोनों तरफ पेड़ और जमीन पर तार बिखरा है और पोल भी इधर उधर बिखरा पड़ा है। साइकिल और बाइक सवार को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाइक सवार तारों में फंसकर कई बार गिर चुके हैं। एसडीओ रूपेश कुशवाहा ने बताया कि चक्रवाती तूफान में क्षतिग्रस्त पोल और तारों को ठीक किया जा रहा है। नया पोल लगवाया जा रहा है। तार आपस में उलझ गए हैं। इसके चलते थोड़ा समय लग रहा है। सड़क किनारे बिखरे पोल और तार को हटवा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed