{"_id":"67ae3a16577d9d569509f0b0","slug":"treatment-and-operation-will-be-done-under-one-rooffive-ots-will-be-active-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-132083-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एक छत के नीचे होगा इलाज और ऑपरेशन...सक्रिय होंगे पांच ओटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एक छत के नीचे होगा इलाज और ऑपरेशन...सक्रिय होंगे पांच ओटी
Thu, 13 Feb 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। मेडिकल कॉलेज के रविंद्र नगर धूस में बने रहे मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग कार्यदायी संस्था ने कॉलेज प्रशासन को हैंडओवर कर दी है।
हालांकि, बिल्डिंग में अभी अंदर फिफिनिशिंग का कार्य चल रहा है। करीब पांच करोड़ रुपये खर्च कर ओटी (ऑपरेशन थियेटर) निर्माण के साथ ही फर्नीचर खरीदे जाएंगे। इसके बाद एक बिल्डिंग के नीचे मरीजों को ऑपरेशन और ओपीडी की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन टेंडर की प्रक्रिया की कवायद शुरू कर दी है।
मेडिकल कॉलेज के रविंद्र नगर में बनी बिल्डिंग में पांच ऑपरेशन थियेटर बनाए गए हैं। इसके अलावा पुरानी बिल्डिंग में दो ओटी है। अब ऑपरेशन के लिए मरीजों को लंबा इंतजार नहीं करना होगा। नई बिल्डिंग में ओपीडी भी संचालित होगी।
एक छत के नीचे मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा। बिल्डिंग हैंडओवर होने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन इसमें उपयोग होने वाले उपकरण और फर्नीचर की खरीदारी करने की तैयार शुरू कर दी है। इसका एस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। इसके जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण तय समय से करीब डेढ़ साल देरी से बिल्डिंग हैंडओवर की गई है।
विज्ञापन
इसके पहले मरीजों को पुरानी बिल्डिंग से लेकर एमसीएच तक भटकना पड़ता था। अब ऐसा नहीं होगा, करीब छह माह पूर्व हरका में बना प्रशासनिक भवन और एकेडमिक ब्लॉक को कार्यदायी संस्था ने हैंडओवर कर दिया था। हाल में रविंद्र नगर धूस की जो बिल्डिंग हैंडओवर हुई है। इसमें अंदर फिनिशिंग का काम अभी चल रहा है, जिसे जल्द पूरा होने का दावा किया जा रहा है।
प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने बताया कि तय समय से काफी देरी से बिल्डिंग हैंडओवर हुई है। एक छत के नीचे मरीजों को अधिकांश इलाज मुहैया कराया जाएगा।