{"_id":"697fb7c476f8cd28f80a5af2","slug":"trauma-center-to-be-opened-in-medical-college-fight-for-beds-will-end-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-153876-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा ट्रामा सेंटर, बेड के लिए दूर होगी मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा ट्रामा सेंटर, बेड के लिए दूर होगी मारामारी
Mon, 02 Feb 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। आम बजट में प्रदेश के सभी जिलों में स्वास्थ्य सुविधाओं को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा की गई है। इसका लाभ कुशीनगर को मिलेगा। बजट में मेडिकल कॉलेज में बेड के लिए जहां मारामारी कम होगी, वहीं हरका में बने ट्रामा सेंटर शुरू होने से गंभीर रूप से घायल मरीजों को आसानी से समय रहते इलाज मिलेगा।
इसके अलावा मेडिकल कॉलेज की अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ेगी, क्योंकि मेडिकल कॉलेज बनने के बाद मरीजों की संख्या में इलाज हुआ, लेकिन व्यवस्थाएं पहले जैसे होने से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बजट पेश होने के बाद डॉक्टरों ने इसे बड़ी राहत स्वास्थ्य सुविधा के लिए बताया।
आईएमए अध्यक्ष डॉ. ज्ञानप्रकाश राय ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के सशक्त होने से न सिर्फ कुशीनगर बल्कि आसपास के जिलों के मरीजों को भी राहत मिलेगी। बेड की संख्या बढ़ने के साथ जांच के लिए उपकरण लगेंगे और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होगी। इससे मरीजों को आसानी से इलाज मिल जाएगा। पडरौना के डॉ. राजीव मिश्रा ने कहा कि बजट मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज में इलाज की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। ओपीडी, आईपीडी, जांच सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता भी बढ़ाई जाएगी। लंबे समय से लंबित सुविधाओं को गति मिलने की उम्मीद है। गंभीर रोगियों को भी इलाज आसानी से मुहैया होगा।