फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Trapped in Premjal, then took money and then strangled

Kushinagar News: प्रेमजाल में फंसाया, फिर पैसे लिए फिर घोंट दिया था गला

Fri, 03 Mar 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 03 Mar 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Trapped in Premjal, then took money and then strangled
तमकुहीरोड/पिपराघाट। सेवरही थाना क्षेत्र के पकड़ियारपूरब पट्टी गांव में प्रभु ब्याहुत की हत्या करके शव फेंकने के आरोप में पुुलिस ने एक शादीशुदा युवती और उसके भाई को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, शादीशुदा युवती ने प्रभु ब्याहुत को पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर पैसे के लिए अपने भाई के साथ मिलकर उसका गला घोंटकर जान ले ली।
विज्ञापन

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि बैट्री रिक्शा खरीदने सहित अन्य कामों के लिए युवती ने रुपये लिए थे। सेवरही थाना क्षेत्र के पकड़ियार पूरबपट्टी में बीते मंगलवार को एक धार्मिक स्थान से कुछ दूर विशुनपुुरा थाना क्षेत्र के दुदही निवासी प्रभु ब्याहुत (38) का शव मिला था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में प्रभु को पहले कोई नशीला पदार्थ पिलाने फिर उसका गला दबाने की पुष्टि हुई। इस मामले में मृतक के चाचा अशोक की तहरीर पर पुलिस ने विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैंकुंठपुर कोठी निवासी मीना पत्नी राजेश, उसके भाई बरवापट्टी कोईरी टोला निवासी शर्मा प्रसाद पुत्र नथुनी पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम पुलिस ने शादीशुदा युवती मीना और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मीना से प्रभु के प्रेम संबंध थे। प्रभु दुदही में किराए पर कमरा लेकर रहने लगे थे। अपने संबंधों का फायदा उठाकर युवती ने उनसे काफी रकम ऐंठ ली। अपने भाई के लिए बैट्री रिक्शा खरीदने के लिए भी एक लाख से ज्यादा पैसा रुपये ली थी। उसी रकम को बार-बार प्रभु मांग रहे थे, जिससे आजिज आकर महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।


शादीशुदा युवती और उसके भाई को युवक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। प्रेम संबंध होने की वजह से प्रभु ने युवती पर पर काफी रकम खर्च कर दी। रुपये के लेनदेन को लेकर ही विवाद होने पर घटना को अंजाम दिया गया।
- धवल जायसवाल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed