फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Trapped in love by pretending to be a Hindu and a police officer...fake jewelery sent to jail

Kushinagar News: हिंदू और दरोगा बनकर प्रेमजाल में फंसाया...नकली जेवर ने पहुंचाया हवालात

Tue, 27 Feb 2024 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Trapped in love by pretending to be a Hindu and a police officer...fake jewelery sent to jail
अहिरौली क्षेत्र का मामला, आरोपी युवक और उसके पिता-भाई के खिलाफ दर्ज हुआ केस
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



कुशीनगर।
खुद को हिंदू और यूपी पुलिस में दरोगा बताकर एक युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। बात शादी तक पहुंच गई। युवक अपने भाई और पिता के साथ 25 फरवरी को शादी के लिए लड़की के घर भी पहुंच गया। वहां लड़के के भाई के चढ़ाए गए जेवर नकली होने का पता चलने पर विवाद हो गया और इसके बाद जो हकीकत सामने आई, उससे सभी हतप्रभ रह गए। पता चला कि युवक दूसरे धर्म का है। इसके बाद ग्रामीणों ने युवक को दबोच कर उसकी जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक के पिता और भाई मौके पर फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस युवक, उसके पिता और भाई के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।



अहिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की करीब एक साल पहले कप्तानगंज में एक युवक से मुलाकात हुई थी। युवक ने बताया कि वह गोरखपुर का रहनेवाला है और उसका नाम आर्यन है। उसने लड़की से यह भी बताया कि वह यूपी पुलिस में दरोगा है। बातचीत के दौरान उसने लड़की का फोन नंबर ले लिया। उसके बाद दोनों में बात-चीत होने लगी। आरोप है कि आर्यन ने पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म भी किया। कुछ महीने बाद युवती ने आर्यन पर शादी के लिए दबाव बनाया और इधर अपने घर वालों को भी पूरी बात बता दी। आर्यन के सजातीय होने और सरकारी नौकरी की वजह से युवती के घरवाले विवाह के लिए राजी हो गए। करीब तीन माह पहले युवती के पिता अपने रिश्तेदारों के साथ गोरखपुर में युवक के बताए पते पर पहुंचे। वहां उसके पिता और भाई से मुलाकात के बाद रिश्ता तय हो गया और 25 फरवरी को शादी की तिथि पक्की हुई।
विज्ञापन




25 फरवरी की शाम को अचानक युवक ने युवती के पिता के पास फोन किया कि आज विवाह नहीं हो सकेगा क्योंकि उसकी मां को हृदयाघात हुआ है। यह सुनकर युवती के परिजन घबरा गए। तैयारियों की दुहाई देते हुए उन्होंने लड़के से कहा कि अकेले ही आ जाइए, सादगी से शादी हो जाएगी। इस पर युवक मान गया और सजी हुई कार से अकेले देर रात युवती के दरवाजे पर पहुंच गया। द्वार पूजा और जयमाल के समय युवक के पिता और भाई भी पहुंच गए। गुरहत्थन (विवाह की एक रस्म) में दूल्हे के भाई ने जो गहने चढ़ाए, उसके नकली होने का संदेह लड़की के घरवालों को हुआ। इस बात पर घरवालों की दूल्हे के भाई से कहासुनी होने लगी। शोर सुनकर दूल्हा भी पहुंच गया। दूल्हे को किनारे करने के लिए उसके सिर पर किसी ने हाथ रखा तो उसका विग भी निकल गया। यह देख सभी स्तब्ध रह गए। लोगों का संदेह बढ़ा तो उन्होंने आर्यन की तलाशी लेनी शुरू कर दी। उसके पास मिले पर्स में आधार कार्ड मिला, जिस पर नाम तबरेज लिखा था और तसवीर आर्यन की थी। पता कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली गनर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह देखते ही लड़की के परिवारवाले आक्रोशित हो गए और दूल्हे की पिटाई करने लगे। इससे भगदड़ मच गई और इसी का लाभ उठाकर दूल्हे का पिता और भाई भाग निकले। इसी बीच सूचना पर पुलिस पहुंच गई और आर्यन उर्फ तबरेज को हिरासत में ले लिया। सोमवार को एएसपी अभिनव त्यागी और सीओ कुंदन सिंह लड़की के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed