फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Transport Corporation started preparations for Rakshabandhan

Kushinagar News: परिवहन निगम ने शुरू की रक्षाबंधन की तैयारी

Mon, 17 Aug 2026 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation started preparations for Rakshabandhan
पडरौना। रक्षाबंधन पर्व को लेकर परिवहन निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बहनों को त्योहार पर अपने भाइयों तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए निगम की बसों के संचालन को लेकर विशेष व्यवस्था की जा रही है। रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों के लिए 48 घंटे तक निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उनके साथ एक पुरुष यात्री को भी यात्रा की अनुमति होगी।
विज्ञापन

त्योहार के दौरान बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए परिवहन निगम ने सभी चालक और परिचालकों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। अधिकारियों की ओर से बसों के नियमित संचालन के साथ ही जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी की जा रही है। रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाएं मायके जाने के लिए यात्रा करती हैं। ऐसे में बसों में भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए निगम ने कर्मचारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। बस अड्डों पर यात्रियों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे। निगम का प्रयास है कि पर्व के दौरान यात्रियों को समय से बसें उपलब्ध हों और उन्हें गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो।
विज्ञापन

पडरौना डीपो के एआरएम जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि पडरौना डिपो की तरफ से निगम की 40 अनुबंधित और निगम की संचालन होता है। रक्षाबंधन पर महिलाओं का यात्रा निशुल्क रहेगा। इस त्योहार पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, इसको देखते हुए सभी चालक और परिचालकों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। अन्य तैयारियों भी तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed