{"_id":"66b927ba4eef8453590534b8","slug":"transformer-damaged-in-belwa-chungielectricity-stopped-for-four-hours-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-121429-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बेलवा चुंगी में ट्रांसफार्मर खराब...चार घंटे ठप रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बेलवा चुंगी में ट्रांसफार्मर खराब...चार घंटे ठप रही बिजली
Mon, 12 Aug 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। बेलवाचुंगी के पास ट्रांसफार्मर में खराबी से रविवार को चार घंटे तक शहर के करीब 200 घरों की बिजली आपूर्ति ठप रही। शिकायत के दो घंटे बाद पहुंचे लाइनमैनों ने खराबी को ठीक कर आपूर्ति बहाल की। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के चलते लोकल फाल्ट और ट्रांसफार्मर की खूंटी जलने की शिकायतें आम हो गई हैं।
बिजली निगम के तमाम कोशिशों के बाद भी शहर की बिजली आपूर्ति लोगों को सुचारू रूप से नहीं मिल पा रही है। शिकायत के बाद भी समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। बेलवाचुंगी पर लगा ट्रांसफार्मर में रविवार को सुबह करीब सात बजे अचानक खराबी आ गई और 200 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। बिजली उपकेंद्र के सीयूजी नंबर पर लोग लगातार फोन कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की बात कह रहे थे।
जेई के अवकाश पर होने के चलते उनका सीयूजी नंबर नहीं रिसीव हो रहा था। मोहल्ले वालों ने बताया कि दो घंटे बाद लाइनमैन पहुंचे और खराबी को दूर कर 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की। शहरवासियों का कहना है कि लोकल फाल्ट, ट्रांसफार्मर की खूंटी जलने या ओवरलोड में ट्रिपिंग की समस्या से निजात नहीं मिल सकी है। एक्सईएन संजय सागर ने बताया कि बारिश के चलते ट्रांसफार्मर में खराबी आई थी। खराबी को ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।