{"_id":"654d33e61431e76ced0ffde2","slug":"transfer-of-21-police-officers-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-7482-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 21 थानेदारों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 21 थानेदारों का तबादला
Fri, 10 Nov 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
- चार इंस्पेक्टर का गैरजनपद हुआ है स्थानांतरण
कुशीनगर। जिले में कानून व्यवस्था चुस्त रखने के लिए एसपी ने देर रात जनपद के 21 थानेदारों का तबादला कर दिया है। इनमें कुछ लंबे समय से थानेदारी संभाले हुए थे।
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि हाटा के कोतवाल निर्भय सिंह, पटहेरवा के निरीक्षक अनिल उपाध्याय, कुबेरस्थान के निरीक्षक पंकज कुमार और महिला थानाध्यक्ष रेखा देवी को पुलिस लाइन बुला लिया गया है। उनका स्थानांतरण गैर जनपद के लिए हुआ है।
इनके अलावा खड्डा थाने के निरीक्षक आशुतोष सिंह को तरयासुजान, नेबुआ नौरंगिया के अतुल श्रीवास्तव को तमकुहीराज, पडरौना के कोतवाल राजप्रकाश सिंह को हाटा, सेवरही के हर्षवर्द्धन सिंह को नेबुआ नौरंगिया, तमकुहीराज के नीरज कुमार राय को खड्डा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
वहीं स्वॉट टीम प्रभारी सुशील शुक्ला को पडरौना का कोतवाल, पुलिस लाइन में तैनात राजू सिंह को प्रभारी निरीक्षक रामकोला, अजय मौर्या को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कुबेरस्थान थाना, निरीक्षक राजेश कुमार को पुलिस लाइन से पर्यटन थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
एसपी ने बताया कि कसया में अपराध निरीक्षक के तौर पर तैनात दिग्विजय नारायण राय को प्रभारी निरीक्षक सेवरही, रवींद्रनगर धूस के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मिश्रा को अपराध शाखा, पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक विनोद कुमार को प्रभारी वीआईपी सेल, निरीक्षक विज्ञानकर सिंह को पुलिस लाइन से जन शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक भैया छविनाथ सिंह को पुलिस लाइन से महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन व फीडबैक सेल का प्रभारी, निरीक्षक प्रियंका मिश्रा को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, रामकोला थाने में तैनात एसआई संजय कुमार को रवींद्रनगर धूस का थानाध्यक्ष, एसआई राघवेंद्र सिंह को ऑपरेशन दृष्टि केंद्र व ब्रह्मास्त्र सेल से पटहेरवा थानाध्यक्ष तथा महिला थानाध्यक्ष एसआई रेखा देवी को पुलिस लाइन भेजा गया है। एसपी ने बताया कि जनहित में यह निर्णय लिया गया है।