फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   training begins in odop yojna

ओडीओपी के तहत 10 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, सांसद बोले, स्थानीय मजदूरों को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता

Wed, 01 Jul 2020 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
training begins in odop yojna
ओडीओपी के तहत 10 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, सांसद बोले, स्थानीय मजदूरों को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता
विज्ञापन

गुरवलिया बाजार। पारनाथ महाविद्यालय जंगल घोरठ में ओडीओपी के तहत बुधवार को दस दिवसीय कौशल एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण शुरू हो गया। इसमें 50 प्रशिक्षु भाग लेंगे। देवरिया के सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि ओडीओपी के तहत केले से निर्मित सामान को चयनित किया गया है। इसके लिए किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण युवाओं को रोजगार दिलाने में कारगर होगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद मिलने वाले टूल किट का उपयोग कर केले से विभिन्न सामान बना सकेंगे।
सीडीओ आनंद कुमार ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम से न केवल स्थानीय वस्तुओं को तरजीह मिलती है, बल्कि रोजगार भी सृजित होता है। प्रशिक्षण के उपरांत किसान भाई केले के खेती से विभिन्न प्रकार का उत्पादन कर सकेंगे और ज्यादा लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम को भाजपा नेता राधेश्याम पांडेय, उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन, प्रशिक्षु अनिता राय, राजनारायण राय, खदीजा, डॉ. प्रवीण निखर एवं बलराम उपाध्याय व सांसद प्रतिनिधि रविंद्र प्रताप मल्ल आदि ने संबोधित किया। संचालन महेंद्र दूबे ने किया। इस दौरान नंदलाल तिवारी, शैलेंद्र कुमार तिवारी, अनिता राय, विद्याधर ओझा, राणा मिश्रा, भानू प्रताप सिंह, उपेंद्र गुप्ता, हरिगोविंद मिश्रा, राजेश दूबे, कृष्ण शंकर मिश्रा, अरुण श्रीवास्तव, राजकुमार प्रजापति, खदीजा, खुर्शीद, कमलेश, मृत्युंजय पांडेय, विवेक चतुर्वेदी, राजन जायसवाल, नंदकिशोर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed