{"_id":"67b62c7bd04013d5470f77ad","slug":"trainee-si-bahadurpur-present-on-line-after-audio-goes-viral-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-132447-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ऑडियो वायरल होने पर प्रशिक्षु एसआई बहादुरपुर लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ऑडियो वायरल होने पर प्रशिक्षु एसआई बहादुरपुर लाइन हाजिर
Thu, 20 Feb 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
सलेमगढ़। तरयासुजान थाने के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात एक प्रशिक्षु एसआई हफुआ जीवन गांव में मारपीट की घटना के विवेचना कर रहे थे। इस दौरान दरोगा का रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल हो गया। मामला एसपी तक पहुंचा तो विवेचक प्रशिक्षु दरोगा को लाइनहाजिर कर दिया। वायरल ऑडियो की जांच सीओ तमकुहीराज अमित सक्सेना कर रहे हैं।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के हफुआ जीवन के निवासी व्यास प्रसाद, मीना देवी, अजय और अनूप गुप्ता के विरुद्ध पड़ोसी बृजकिशोर ने 11 फरवरी को मारपीट का केस दर्ज कराया था।
घटना की विवेचना प्रशिक्षु एसआई शुभम वर्मा को मिली। विवेचना के दौरान प्रशिक्षु एसआई ने आरोपी व्यास से पांच हजार रुपये तत्काल देने का मांग की। प्रशिक्षु एसआई की ओर से रुपये के लिए आरोपी को परेशान करने पर पांच दिन बाद पीड़ित ने ऑडियो रिकाॅर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने उक्त एसआई को लाइन हाजिर कर इसकी जांच सीओ तमकुहीराज को सौंप दी। सीओ तमकुहीराज अमित सक्सेना ने बताया प्रारंभिक तौर पर ऑडियो के सत्यता की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद जांच की आख्या एसपी को सौंपी जाएगी।