{"_id":"60b67cf98ebc3ebb26520401","slug":"train-stopped-at-level-crossing-gate-kushinagar-news-gkp3965610194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में समपार फाटक पर करीब 10 मिनट तक रुकी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में समपार फाटक पर करीब 10 मिनट तक रुकी रही ट्रेन
विज्ञापन

खड्डा (कुशीनगर)। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर बुधवार की शाम करीब पांच बजे नरकटियागंज से गोरखपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन खड्डा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी ढाले पर करीब 10 मिनट तक रुकी रही। इंजन में आई तकनीकि खराबी के चलते ट्रेन रुकी थी। ड्राइवर में खुद ही गड़बड़ी दूरी की, इसके बाद ट्रेन रवाना हुई। समपार फाटक पर ट्रेन रुकने की वजह से जाम लग गया था।
नरकटियागंज से गोरखपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन नंबर 05095 बुधवार शाम करीब पांच बजे खड्डा रेलवे स्टेशन से गोरखपुर की तरफ बढ़ी। स्टेशन के पश्चिम रेलवे समपार फाटक (सोहरौना) के पास विद्युत केबल की वजह से इंजन में तकनीकी दिक्कत आ गई। जिसके चलते ट्रेन रूक गई। समपार फाटक पर ट्रेन खड़ी होने के चलते खड्डा-सोहरौना मार्ग पर कई गाड़ियां रुक गईं। लगभग 10 मिनट में ड्राइवर ने मरम्मत करके ट्रेन को आगे रवाना किया। स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया की तकनीक खराबी के चलते पैसेंजर ट्रेन लगभग 10 मिनट तक रूकी रही, मरम्मत के बाद रवाना हो गई।