फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Traffic Jam Caused by Encroachments on the Service Lane

Kushinagar News: सर्विस लेन पर अतिक्रमण से लग रहा जाम

Sun, 29 Mar 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 29 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Traffic Jam Caused by Encroachments on the Service Lane
पकड़ियार बाजार। नौरंगिया-कप्तानगंज मुख्य मार्ग पर पकड़ियार गांव के पास सड़क की सर्विस लेन पर अतिक्रमण से शाम को जाम लग रहा है। राहगीरों में हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग क्षेत्र का प्रमुख और व्यस्त मार्ग है। इस रास्ते प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। सड़क की पटरियों पर वाहनों की लंबी कतार के चलते सर्विस लेन पूरी तरह बाधित है। पैदल यात्री और साइकिल सवार लोगों को आवागमन में परेशानी होने के साथ उन्हें हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शाम करीब चार बजे के बाद आसपास गांवों के लोग चौराहे पर खरीदारी करने आते हैं तो जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जाम में कई बार एंबुलेंस भी फंस जाती है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति ने कहा कि पकड़ियार बाजार के पास सर्विस लेन पर वाहनों के अतिक्रमण की जानकारी हुई है। बहुत जल्द सर्विस लेन से अतिक्रमण हटवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed