{"_id":"6a94977301614dfc600d9b65","slug":"traders-to-participate-in-swadeshi-kumbh-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-166857-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्वदेशी कुंभ में शामिल होंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्वदेशी कुंभ में शामिल होंगे व्यापारी
विज्ञापन
पडरौना। शहर के मेन बाजार में रविवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई। इसमें बाबा भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ में आगामी तीन सितंबर को आयोजित स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियों पर चर्चा की गई। बड़ी संख्या में व्यापारियों ने शामिल होने का निर्णय लिया।
जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया ने कहा कि बाबा भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर में आगामी तीन सितंबर को व्यापारी दिवस पर दोपहर 12 बजे से स्वदेशी कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन केवल एक व्यापारी सम्मेलन ही नहीं, बल्कि स्वदेशी आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने संगठन के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। बैठक में स्वदेशी कुंभ में शामिल होने के लिए अधिक से अधिक व्यापारियों को जोड़ने के लिए संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।
इस दौरान नगर अध्यक्ष अक्षय स्वर्णकार, जिला महामंत्री आशीष खेतान, संगठन मंत्री अभय अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष अनुराग खेतान, नगर कोषाध्यक्ष बिट्टू सोनी, नगर महामंत्री अंजय गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष शिवमोहन जायसवाल, प्रमोद गुप्ता, प्रदीप सोनी आदि मौजूद रहे।