व्यापारियों ने की बिजली कटौती बंद करने की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाजिलनगर। पिछले एक सप्ताह से हो रही बेतहाशा बिजली कटौती से नाराज व्यापारियों ने मंगलवार को एक्सईएन से मिलकर उन्हें आपूर्ति सुचारु करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इन लोगों ने बिजली कटौती बंद न होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
फाजिलनगर उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ता एक सप्ताह से हो रही बेतहाशा बिजली कटौती से परेशान हैं। उनका कहना है कि 18 घंटे की बजाय चार से पांच घंटे ही बिजली दी जा रही है। उपभोक्ताओं ने विद्युत वितरण खंड कसया के एक्सईएन बीएल आनंद को ज्ञापन सौंपकर बिजली कटौती बंद करने की मांग की। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, महामंत्री व्यास सिंह, भाजपा नेता पुरुषोत्तम गुप्ता, व्यापारी नेता दिलीप जायसवाल, सीटू अग्रवाल, प्रसिद्धनाथ जायसवाल आदि मौजूद थे।
फाजिलनगर उपकेंद्र के जेई अरविंद त्रिगुणायक का कहना था कि फीडर में कुछ खराबी के चलते विद्युत सप्लाई बाधित हो रही है। एक-दो दिन में गड़बड़ी दूर कर दी जाएगी।