फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Traders have demanded health insurance.

Kushinagar News: व्यापारियों ने उठाई स्वास्थ्य बीमा की मांग

Fri, 23 Jan 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 23 Jan 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Traders have demanded health insurance.
पडरौना। अखिला भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से सीएम को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन सदर विधायक को सौंपा गया। इसमें व्यापारियों ने स्वास्थ्य बीमा और व्यापारी पेंशन योजना समेत अन्य सभी मांगों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष सचिन चौरसिया की अगुवाई में सीएम को संबोधित सदर विधायक मनीष जायसवाल को दिया गया। ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि उद्योग और व्यापार के विकास के लिए सुविधा मिली चाहिए। उनके मान सम्मान को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों की हर समस्या का समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन

जीएसटी के अधिकारी व्यापारियों को अनावश्यक नोटिस भेजकर परेशान करते हैं।
उन्होंने व्यापारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना व वरिष्ठ व्यापारी को पेंशन योजना का लाभ देने, पुलिस महानिदेशक की तरफ से गठित व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की प्रत्येक माह बैठक करने, बाजार में सर्वे छापे सैंपलिंग बंद करने समेत अन्य मांगों को पूरा कराने की मांग की। इस दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुधीर जायसवाल, नगर अध्यक्ष अक्षय स्वर्णकार, नगर महामंत्री अजय गुप्त, प्रदीप सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed