फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   traders demonstrated for transformer

कुशीनगर : ट्रांसफॉर्मर जलने से नाराज व्यापारियों और लोगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 02 Aug 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
traders demonstrated for transformer
कुशीनगर : ट्रांसफॉर्मर जलने से नाराज व्यापारियों और लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

जटहां बाजार। पड़रौना ब्लॉक के जंगल खिरकिया बाजार के कब्रिस्तान में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर दो दिन में ही जल गया। इससे नाराज व्यापारियों ने सोमवार की शाम को बिजली निगम के विरुद्ध प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।
खिरकिया बाजार के कब्रिस्तान में 100 केबीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जिससे बाजार और अन्य टोलों में बिजली आपूर्ति होती है। एक सप्ताह पूर्व यह ट्रांसफार्मर जल गया। इसके बाद नया ट्रांसफार्मर 30 जुलाई को लगाया गया। वह दो दिन भी ठीक से नहीं चल पाया और सोमवार की सुबह फिर जल गया। व्यापारियों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में जीना मुहाल हो गया है। बिजली नहीं रहने से व्यापार भी बाधित हो रहा है। इन लोगों ने शीघ्र ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान गिरिजाशंकर गुप्ता, रतन निषाद, कृष्णा जायसवाल, सोनू गुप्ता, गोल्डी गुप्ता, डॉ. कुर्बान अंसारी, लवकुश गुप्ता, अनिल जासवाल, नागेंद्र चौहान, झोटील चौहान, गुड़ु चौहान, इमरान अंसारी, रामप्रताप कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed