फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tractor-trolley overturned out of control, driver lost his life

Kushinagar News: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, चालक की गई जान

Fri, 07 Feb 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 07 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturned out of control, driver lost his life
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के मंसाछापर-हिरनहीं मार्ग पर बृहस्पतिवार की दोपहर एक ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क के किनारे पलट गई। इसकी चपेट में आया ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें विशुनपुरा सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चालक की मौत की जानकारी होने पर परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बेतिया गांव के निवासी 50 वर्षीय राधेश्याम चौरसिया का खेत जटहा बाजार थाना क्षेत्र में हिरनही में है। वह बृहस्पतिवार की दोपहर ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर गन्ना लोड करने जा रहे थे। अभी वे डुमरी पुल के पास पहुंचे ही थे कि सड़क की मोड़ पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे राधेश्याम दब कर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिजन उन्हें सीएचसी विशुनपुरा ले गए, जहां चिकित्सक उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन अस्पताल से शव को लेकर घर चले गए। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मची है। इस संबंध में एसओ मनोज वर्मा ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी हुई थी। पुलिस मौके पर गई थी। उन्हें अस्पताल भिजवा दिया गया। यदि उनकी मौत हो गई है, तो इसकी जानकारी नहीं है, पता करवाता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed