फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tractor trolley hit the brothers who filling air in the bike

Kushinagar: बाइक में हवा भरवा रहे भाइयों को ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

Sun, 11 Dec 2022 06:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 11 Dec 2022 06:31 PM IST
सार

कुशीनगर के सपहां रोड बाईपास के क्रासिंग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक काे टक्कर मार दी। बाइक में हवा भरवा रहे भाईयों में से एक की माैत हो गई और एक गम्भीर घायल हो गया।

विज्ञापन
Tractor trolley hit the brothers who filling air in the bike
ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी बाइक को टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपहां रोड बाईपास के क्रासिंग पर रविवार को गन्ना लेकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्राली ने अनियंत्रित होकर बाइक में हवा भरवा रहे दो युवकों को टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव के निवासी केदार सिंह के 28 वर्षीय पुत्र दुर्गेश सिंह अपने भाई कांस्टेबल रितेश सिंह को बुलेट बाइक पर बैठाकर ड्यूटी के लिए छोड़ने जा रहे थे। कसया नगर के सपहां बाईपास पर रुककर बुलेट में हवा भरवाने लगे। उसी समय आ रही ओवरलोड गन्ना लदी हुई एक ट्रैक्टर-ट्राली ने दोनों भाइयों को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


घटना में एक भाई दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रितेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल रितेश को एंबुलेंस से कसया सीएचसी भेजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। कसया थाने के एसएचओ डॉ. आशुतोष तिवारी ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed