फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tractor overturns near rocket launching pad, driver killed

Kushinagar News: रॉकेट लांचिग पैड के समीप ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

Mon, 08 Dec 2025 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Tractor overturns near rocket launching pad, driver killed
तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र के जंगलीपट्टी में बने रॉकेट लांचिंग पैड पर सोमवार की शाम ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें ट्रैक्टर चालक की दबकर मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर लोगो की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस लोगों की मदद से पुलिस ने युवक को बाहर निकाला। इसकी खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। सेवरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट एहतमाली ग्राम सभा के हनुमान टोला निवासी लक्ष्मन (18) पुत्र जिंदा यादव सोमवार की शाम करीब 6.30 बजे रकबा जंगली पट्टी स्थित राकेट लांचिंग पैड के पास से अपना ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर गुजर रहा था। इस दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गया और इसमें युवक की दब गया। इसकी जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस लोगों की मदद से उसे बाहर निकाली और सीएचसी पर ले गई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों में चीख पुकार मच गई। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सेवरही के थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि ट्रैक्टर अचानक पलट गया, इसमें दबने से चालक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed