{"_id":"648dfc8f595ccda74505b4d7","slug":"tractor-driver-injured-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-217-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पास लेने के लिए मारपीट, ट्रैक्टर चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पास लेने के लिए मारपीट, ट्रैक्टर चालक घायल
Sun, 18 Jun 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पास शनिवार को समउर-फाजिलनगर मार्ग पर स्कार्पियो सवारों व ट्रैक्टर चालक में पास लेने को लेकर जमकर मारपीट हुई। चार लोगों को हिरासत में लेने की सूचना है। घायल ट्रैक्टर चालक की स्थिति गंभीर होने के चलते सीएचसी फाजिलनगर के डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
इस गांव के पास पिपरा कनक निवासी मुमताज आलम का ट्रैक्टर चालक हेयातुल्लाह ट्रैक्टर फाजिलनगर लेकर जा रहा था। पीछे से आ रही स्कार्पियो को पास देने में दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि स्कार्पियो सवार चार युवकों ने ट्रैक्टर चालक को लोहे के राॅड से वारकर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। इस घटना के दौरान सड़क पर आवागमन ठप हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे युवाओं को हिरासत में ले लिया। वहीं घायल ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने सीएचसी फाजिलनगर भेजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि ट्रैक्टर व स्कार्पियक्षे पास लेने के विवाद की सूचना मिली थी। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। हालांकि, उन्होंने किसी को हिरासत में लिए जाने की बात से इंकार किया।