{"_id":"6722a1699503a821c804351a","slug":"tractor-divided-into-two-parts-due-to-collision-with-truck-driver-serious-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-125669-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रक की टक्कर से दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर, चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रक की टक्कर से दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर, चालक गंभीर
Thu, 31 Oct 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 31 Oct 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के लबनिया चौराहे पर बुधवार की शाम ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे सीएचसी तमकुही पहुंचाया गया। सूचना पर आई पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
थाना क्षेत्र के लबनिया चौराहे पर बुधवार की सायं करीब साढ़े चार बजे बगही निवासी अनिल गुप्ता अपना ट्रैक्टर लेकर किसी कार्य से गए थे। अभी चौराहे पर वह अपना ट्रैक्टर मोड़ ही रहे थे कि उसी दौरान तमकुहीराज की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में चालक अनिल गाड़ी से उछलकर सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल ट्रैक्टर चालक को इलाज के लिए पहुंचाया गया। इसके बाद मौके पर आई पुलिस सड़क खाली कराते हुए ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में एसओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर घायल को इलाज के लिए भेजा गया है।