ट्रेन की चपेट में आकर ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठकुइयां। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे कठकुइयां रेलवे स्टेशन के पश्चिमी ढाले पर रेल लाइन पार कर रहा ट्रैक्टर लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारी टोला के सामने हुए इस हादसे में ट्रेन को कोई क्षति नहीं पहुंची। ट्रैक्टर चालक भी ट्रेन को नजदीक देख गाड़ी से कूद गया। इसके चलते कठकुइयां रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेन आधे घंटे तक रुकी रही। हादसे के कुछ देर बाद ही ट्रैक्टर चालक दूसरी गाड़ी की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को खींच ले गया। बाद में आरपीएफ कप्तानगंज के इंस्पेक्टर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज करने की बात कही।
मंगलवार की सुबह करीब छह बजे लखनऊ से छपरा जा रही 0566 एक्सप्रेस ट्रेन कठकुइयां रेलवे स्टेशन के पश्चिमी ढाले पर पहुंची तो उस वक्त इस मानव रहित फाटक से एक ट्रैक्टर गुजर रहा था। ट्रेन एकदम नजदीक आने पर ट्रैक्टर का चालक गाड़ी से कूद गया। ट्रेन का हल्का धक्का लगने से ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त होकर ट्रैक से किनारे चला गया। इसके बाद ट्रेन कठकुइयां रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर रुक गई। वहां ट्रेन चालक ने स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी।
गार्ड व चालक ने ट्रेन में किसी प्रकार की क्षति नहीं होने पर मेमो के आधार पर गाड़ी को आगे बढ़ाया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर आरपीएफ कप्तानगंज के इंस्पेक्टर घटनास्थल पर पहुंचे। उस वक्त तक क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को उसका चालक दूसरी गाड़ी की मदद से घटनास्थल से खींच ले गया था। स्टेशन मास्टर ने बताया कि ट्रेन में किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई थी, उसे मेमो के आधार पर आगे बढ़ाया गया। वहीं आरपीएफ के इंस्पेक्टर सचिन ठाकुर ने कहा कि इस मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।