फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tourists offered Chivars and performed prayers at the Mahaparinirvana Temple.

Kushinagar News: महापरिनिर्वाण मंदिर में पर्यटकों ने चीवर चढ़ाकर की पूजा-अर्चना

Fri, 17 Jul 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 17 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Tourists offered Chivars and performed prayers at the Mahaparinirvana Temple.
कसया। महापरिनिर्वाण मंदिर में बृहस्पतिवार को देश-विदेश से पहुंचे पर्यटकों ने तथागत महात्मा बुद्ध की शयन मुद्रा प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक चीवर अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने विश्व शांति, मानव कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे पर्यटकों ने मंदिर परिसर में बौद्ध परंपरा के अनुसार विशेष पूजा संपन्न की। पूजा के उपरांत उन्होंने महापरिनिर्वाण मंदिर की ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्ता की जानकारी प्राप्त की और परिसर का भ्रमण किया। कुशीनगर में बुद्ध से जुड़े स्थलों का दर्शन पूजन करने के बाद पर्यटकों का दल लुंबिनी के लिए रवाना हो गया। कुशीनगर में प्रतिदिन देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं, जो महात्मा बुद्ध से जुड़े प्रमुख स्थलों का भ्रमण कर बौद्ध संस्कृति से रूबरू हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed