फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tourists bowed their heads in reverence at the Mahaparinirvana Temple.

Kushinagar News: महापरिनिर्वाण मंदिर में पर्यटकों ने नवाया शीश

Thu, 01 Oct 2026 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Tourists bowed their heads in reverence at the Mahaparinirvana Temple.
कसया। महापरिनिर्वाण मंदिर में बुधवार को देश-विदेश के पर्यटकों की भीड़ रही। श्रीलंका, वियतनाम सहित विभिन्न देशों से पहुंचे पर्यटकों ने तथागत बुद्ध की लेटी प्रतिमा के दर्शन-पूजन कर शीश नवाया।
विज्ञापन

पर्यटकों ने महापरिनिर्वाण मंदिर में पांचवीं शताब्दी की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाकर पूजा-अर्चना की और मानव कल्याण व विश्व शांति की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर और आसपास स्थित बौद्ध स्थलों का भ्रमण कर उनके इतिहास और महत्व की जानकारी ली। इन दिनों महापरिनिर्वाण मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक पहुंच रहे हैं। इनमें श्रीलंका, वियतनाम सहित अन्य बौद्ध देशों के पर्यटकों की संख्या प्रमुख है। पर्यटक तथागत बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली के दर्शन कर शांति और आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed