{"_id":"69b6fd904b4349e69102d874","slug":"tourism-police-return-students-lost-wallet-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-156434-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पर्यटन पुलिस ने विद्यार्थी का खोया पर्स लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पर्यटन पुलिस ने विद्यार्थी का खोया पर्स लौटाया
Mon, 16 Mar 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
कसया। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थली में रविवार को भ्रमण करने आए स्कूली छात्र का पर्स खो गया। पर्यटन पुलिस ने खोजकर उसे दे दिया। पुलिस की तत्परता की लोगों ने सराहना की।
जानकारी के अनुसार गोरखपुर के एक निजी विद्यालय के बच्चों का शैक्षणिक टूर कुशीनगर आया था। खोराबार निवासी छात्र विवेक पासवान का पर्स कहीं गिर गया। पर्स खोने की जानकारी मिलने पर पर्यटन पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने पर्स को ढूंढ लिया। इसके बाद एसआई नरेंद्र कुमार उपाध्याय ने छात्र को उसका पर्स सौंप दिया। पर्स में 470 रुपये थे। पर्स वापस मिलने पर छात्र और उसके साथ आए अन्य बच्चों ने पर्यटन पुलिस का धन्यवाद किया। वहीं इस कार्य की मौके पर मौजूद लोगों ने भी सराहना की और कहा कि पर्यटन स्थल पर पुलिस की सतर्कता से पर्यटकों में विश्वास बढ़ता है।