फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Touched the sky's brightest X

दसवीं के होनहारों ने छुआ आसमान

Sat, 28 May 2016 11:34 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Sat, 28 May 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Touched the sky's brightest X
मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। शनिवार को दोपहर बाद जारी हुए सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में कुशीनगर के होनहारों को खूब कामयाबी मिली है। नवोदय विद्यालय समेत सभी स्कूलों के बच्चों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया है। रिजल्ट आते ही बच्चों और उनके अभिभावकों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन



जवाहर नवोदय विद्यालय मिल्की रसूलपुर में इस वर्ष हाईस्कूल के कुल 81 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें से 22 बच्चों अमन कुमार, अब्दुल कलाम, अमरदीप, अनूप कुमार, अर्जुन, आशुतोष, किशन, रेयाज, शिवम मिश्र, शाइस्ता अंसारी, विजय लक्ष्मी, अंकित त्रिपाठी, अंकुर कुशवाहा, इमराना, नैन्सी, अभिमन्यु यादव, अनंत, अंकित, देवेश, दिनेश गोंड, नवनीत और अभिषेक को 10 सीजीपीए मिले हैं। विद्यालय के 23 बच्चों को 9 सीजीपीए से अधिक, 25 बच्चों को आठ सीजीपीए से अधिक तथा 11 बच्चों को सात सीजीपीए से अधिक मिला है।
विज्ञापन


गीता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में पंजीकृत 157 बच्चों में से राजा तिवारी, पलक अग्रवाल, निकिता राव, सुप्रिया सिंह, दिविशा अग्रवाल और अभय शुक्ला समेत 31 बच्चों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया है। इसके अलावा 79 बच्चों ने नौ सीजीपीए व शेष ने आठ सीजीपीए प्राप्त किया है। श्रीमती बन्नी देवी सीनियर सेकेंड्री स्कूल बड़हरागंज का भी रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस स्कूल में नामांकित हर्षिता द्विवेदी, रामाशीष कुशवाहा, दिव्या पटेल, निलेश सिंह, शमां परवीन, दीप मोदनवाल, श्वेता, इरफान कुरैशी, तान्या आफरीन और राहुल सिंह ने नौ सीजीपीए से अधिक प्राप्त किया है। हाटा प्रतिनिधि के अनुसार सुकरौली बाजार निवासी संतोष श्रीवास्तव की बेटी काजल ने 9.6 सीजीपीए प्राप्त किया है। काजल पूर्वांचल पब्लिक स्कूल कौड़ीराम गोरखपुर की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed