फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Took a pledge to follow the path shown by Pandit Deendayal

Kushinagar News: पंडित दीनदयाल के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

Thu, 12 Feb 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 12 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Took a pledge to follow the path shown by Pandit Deendayal
समर्पण दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जनार्दन गुप
पडरौना। रविंद्रनगर स्थित भाजपा कार्यालय सभागार में बुधवार को जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल के चित्र पर पुष्पांजलि दी और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जनार्दन गुप्ता ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय रीति, नीति और संस्कृति के अनुसार एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांत को प्रतिपादित किया। वे अपने राजनीतिक जीवन में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गांव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित, शोषित और आदिवासियों के कल्याण की बात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार उनके बताए मार्ग पर ही आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष नंदकिशोर मिश्र ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति ही नहीं बल्कि संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए अन्त्योदय का विचार दिया था। भाजपा की सरकार की योजनाओं में अंत्योदय का मूल सिद्धांत रहा है, चाहे वह केंद्र सरकार हो या राज्य सरकारें। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, लल्लन मिश्र आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और संचालन जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक दीपलाल भारती, हरिनाथ भाई, राधेश्याम पांडेय, हरिशंकर राय, अर्चना प्रदीप सिंह, राकेश कुमार जायसवाल, बंका सिंह, मार्कंडेय शाही, धनंजय तिवारी, सतीश चौधरी, नवरंग सिंह, इंजीनियर मनोज सिंह, दिवाकर मणि त्रिपाठी, विजय कुमार शुक्ल, रमेश सिंह, विवेकानंद शुक्ल, बाबू नंदन सिंह, जितेंद्र सिंह, अजय राय, विश्वरंजन कुमार आनंद आदि मौजूद रहे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलकर सरकार कर रही विकास
कसया। जन संघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि नगरपालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल के आवास पर मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके उनके विचारों आदर्शों व सिद्धांतों पर चलकर विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया गया। अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांताें पर चलकर भाजपा सरकार राष्ट्र के लोगों की सेवा कर उनका जीवन स्तर ऊंचा उठाने का कार्य कर रही है। पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव ने कहा कि पंडित उपाध्याय ने समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनके एकात्मवाद के सिद्धांत पर चलकर ही भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। अध्यक्षता करते हुए नगर मंडल अध्यक्ष आद्या पांडेय ने कहा कि पंडित दीनदयाल एक विलक्षण प्रतिभा के महापुरुष थे। आज राष्ट्र प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उनके विचारों का पालन करते हुए दरिद्रनारायण की सेवा, सीमाओं की सुरक्षा, लोगों के समेकित विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आत्म निर्भरता के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस दौरान रविंद्र शुक्ला, शुभम कुमार, बृजेश मद्धेशिया, अशोक कुमार, रामा कांत राव, जगदंबा गोंड, सभासद प्रतिनिधि साबिर अली, नूरुल हसन, संजय पांडेय, संजय मिश्र, राहुल, शैलेश निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed