{"_id":"68ffdb8720e3301bd50c998f","slug":"today-women-will-conclude-their-fast-by-offering-prayers-to-the-rising-sun-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-147910-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आज उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाएं करेंगी व्रत का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आज उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाएं करेंगी व्रत का समापन
विज्ञापन
पकवा इनार। लोक आस्था के महापर्व छठ पर सोमवार की शाम छोटी गंडक नदी से लेकर बौद्ध कालीन हिरण्यवती नदी के तट पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। उन्होंने सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए आराधना की। मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को महिलाएं अर्घ्य देकर व्रत का समापन करेंगी। हेतिमपुर छोटी गंडक नदी और कुशीनगर बौद्ध कालीन हिरण्यवती के तट पर छठ व्रतियों ने पहुंचकर, करीब 5:40 बजे जल में दीप प्रज्ज्वलन कर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इस मौके पर घाटों पर नगरपालिका कुशीनगर की तरफ से प्रकाश सहित सभी प्रबंध बेहतर रहे। सेल्फी प्वाइंट पर खूब फोटो खींचे गए। इस मौके पर सभासद प्रभुनाथ सिंह, पर्यटन थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
नौकायन का उठाया लुत्फ
कुशीनगर हिरण्यवती नदी में बुद्धा घाट पर तहसीलदार धर्मवीर सिंह ने राजस्व कर्मियों के साथ नौकायन का लुत्फ उठाया, फिर अपने ड्यूटी में जुट गए। शाम करीब 5:20 बजे तहसीलदार धर्मवीर सिंह बुद्धा घाट पर नौकायन का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
नौकायन का उठाया लुत्फ
कुशीनगर हिरण्यवती नदी में बुद्धा घाट पर तहसीलदार धर्मवीर सिंह ने राजस्व कर्मियों के साथ नौकायन का लुत्फ उठाया, फिर अपने ड्यूटी में जुट गए। शाम करीब 5:20 बजे तहसीलदार धर्मवीर सिंह बुद्धा घाट पर नौकायन का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन