फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Today there will be worship of the unstoppable sun, there will be a flood of faith on the ghats

आज होगी अस्ताचलगामी सूर्य की उपासना, घाटों पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

Sat, 29 Oct 2022 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Today there will be worship of the unstoppable sun, there will be a flood of faith on the ghats
पडरौना नगर में छठ पूजा के लिए सामग्री की खरीदारी करते लोग। - फोटो : KUSHINAGAR
आज होगी अस्ताचलगामी सूर्य की उपासना, घाटों पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब
विज्ञापन

- छठ पर खरीदारी के लिए बाजार में शनिवार को भी उमड़ी खरीदारों की भीड़
- डीएम और एसपी ने देखी छठ घाटों की तैयारी
पडरौना। आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारी शनिवार को भी चलती रही। खरना के बाद महिलाओं ने निराजल व्रत शुरू कर दिया। रविवार शाम व्रती महिलाएं अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। पूजा के लिए छठ घाटों को सजाने-संवारने का काम देर शाम तक जारी रहा। डीएम एस. राजलिंगम और एसपी धवल जायसवाल ने प्रमुख छठ घाटों पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। छठ घाटों पर सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी तैनात की जाएंगी। इनके अलावा जगह-जगह पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
शनिवार को पडरौना नगर में छठ पूजा की तैयारी में लोग लगे रहे। बाजार में सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। पूजा सामग्री की बिक्री के लिए पटरियों पर दुकानें सजा दी गई हैं। शनिवार को छठ पूजा के लिए लोग कच्ची हल्दी, अदरक, सिंघाड़ा, सूथनी एवं नारियल आदि सामान खरीदते नजर आए। खरीदारों की भीड़ की वजह से शनिवार शाम सुभाष चौक, कठकुइया रोड, तिलक चौक, दरबार रोड पर लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन

डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाएं करती हैं मंगल कामना
पडरौना। क्षेत्र में हिंदू धर्मावलंबियों के लिए छठ पर्व का बहुत महत्व है। महिलाएं ताल, पोखरे एवं नदी किनारे पानी में खड़ी होकर सूर्य देवता को अर्घ्य देकर मंगल कामना करती हैं। बिहार की सीमा से जुडे़ कुशीनगर में भी छठ उत्साह एवं श्रद्धा से मनाया जाता है। नगर एवं देहात के ताल, पोखरों के किनारे बने पूजा स्थल पर छठ पूजा से एक सप्ताह पहले से ही साफ सफाई चल रही थी। स्वयं सेवी संगठनों एवं स्थानीय लोगों ने घाटों पर साफ सफाई की। रविवार को पूरे विधि विधान से अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रती महिलाएं पूजा की शुरुआत करेंगी। अगले दिन सोमवार भोर से महिलाएं पूजा स्थल पर पानी में खड़ी होकर सूर्य देवता के दर्शन का इंतजार करेंगी और सूर्योदय होते ही अर्घ्य के बाद प्रसाद से व्रत तोड़ेंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शृंगार के सामानों की भी बिक्री
पडरौना। फल, सब्जी एवं जरूरत के अन्य सामानों के साथ महिलाओं ने कपड़ों एवं शृंगार के सामानों की भी जमकर खरीददारी की। छठ पूजा में सिंदूर के अलावा महिलाओं के सुहाग से जुड़ी शृंगार की वस्तुओं की भी मांग बढ़ जाती है। नए वस्त्र ही पहन कर अर्घ्य दिया जाता है। नगर के शृंगार के सामानों तथा कपड़ों की दुकानों पर खरीददारों की भीड़ रही। महिलाएं देर शाम तक खरीददारी करती रहीं।

छोटी छठ का रखा व्रत
पडरौना। शनिवार को कुछ महिलाओं ने छोटी छठ का व्रत रखा। दिनभर निराजल व्रत रहने के बाद रात में चने की दाल, खीर और लौकी की सब्जी खाकर महिलाओं ने पूजन-अर्चन किया। मान्यता के अनुरूप घर में एक ही स्थान पर महिलाओं ने बैठकर व्रत तोड़ा और कुछ लोग वहीं सो भी जाते हैं। रविवार सुबह फिर से महिलाओं का निराजल व्रत शुरू हो जाएगा। सोमवार सुबह सूर्य देवता के दर्शन और अर्घ्य के बाद प्रसाद से महिलाएं पारन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed