{"_id":"62f936e8f075f448c92de344","slug":"today-there-will-be-a-five-kilometer-cross-country-race-kushinagar-news-gkp4471221112","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगी पांच किलोमीटर की क्रास कंट्री रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगी पांच किलोमीटर की क्रास कंट्री रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज होगी पांच किलोमीटर की क्रास कंट्री रेस
पडरौना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा। पुरुषों की पांच किलोमीटर और महिलाओं की तीन किलोमीटर की क्रास कंट्री रेस होगी। विजेता धावकों को खेल विभाग की तरफ से पुरस्कार दिया जाएगा।
यह जानकारी जिला क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने दी। उन्होंने बताया कि यह दौड़ रवींद्रनगर स्थित जिला स्टेडियम के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर रवींद्रनगर पुलिस चौकी होते हुए डीएम आवास के पीछे के रास्ते एसपी आवास होते हुए पुन: जिला स्टेडियम के मुख्य द्वार पर पहुंचकर समाप्त होगी। यह दौड़ प्रतियोगिता सुबह छह बजे से होगी। इसमें किसी भी उम्र के पुरुष एवं महिला धावक हिस्सा ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रवेश निशुल्क है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रात: साढ़े पांच बजे जिला स्टेडियम में पहुंचकर अपना पंजीकरण कराना होगा। इस प्रतियोगिता में जनपद के अधिक से अधिक लोगों से हिस्सा लेने की अपील की गई है।