फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Today, polio vaccine will be administered to six lakh children at 1552 booths.

Kushinagar News: आज 1552 बूथों पर छह लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

Sun, 08 Dec 2024 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Today, polio vaccine will be administered to six lakh children at 1552 booths.
पडरौना। जिला मुख्यालय के प्राथमिक विद्यालय रविंद्रनगर धूस से शनिवार को स्कूली बच्चों ने पल्स पोलियो की जागरूकता रैली निकाली। रैली में दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार का नारा लगाते हुए बच्चे लोगों को जागरूक करते हुए चल रहे थे। स्कूल से निकली रैली जिला एवं सत्र न्यायालय के सामने पहुंच समाप्त हुई।
विज्ञापन

जागरूकता रैली को सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसएन त्रिपाठी व बीएसए रामजियावन मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएमओ डॉ. पटारिया ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान आज से शुरू हो रहा है। इस अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो बूथ पर ले जाकर खुराक जरूर पिलाएं ताकि बच्चे पोलियो जैसी बीमारी से बच सके। सभी का प्रयास ऐसा रहे कि कोई भी बच्चा खुराक पाने से वंचित न हो। वहीं, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि जिले के छह लाख बच्चों को अभियान के तहत खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। रविवार को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 1552 बूथ बनाए गए हैं। खुराक पाने से वंचित बच्चों को नौ दिसंबर यानि सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की 1053 टीमें घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाएगी। अभियान की मॉनीटरिंग के लिए 324 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। 54 ट्रांजिट व 25 मोबाइल टीम का भी गठन किया गया है। इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी संजीव कुमार सिंह, यूनिसेफ के जिला समन्वयक शहनाज, डब्लूएचओ से विनय शंकर गुप्ता, जिला कोल्ड चेन मैनेजर सत्यप्रकाश दुबे, एआरओ विनोद शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed