{"_id":"5f4797238ebc3e41432570aa","slug":"to-remove-ht-line-under-construction-airport-kushinagar-news-gkp363198240","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर से जल्द उड़ान का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर से जल्द उड़ान का मामला
विज्ञापन
निर्माणाधीन एयरपोर्ट से हटाए जाएंगे एचटी लाइन के 22 पोल
भुजौली फीडर और रामकोला उपकेंद्र के पोल व तार हटाने के डीपीआर व रूट चार्ट तैयार
बिजली निगम ने आठ करोड़ 63 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
कसया(कुशीनगर)। निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से जल्दी उड़ान शुरू हो जाए, इसके लिए तेजी से प्रयास चल रहा है। मंडलायुक्त ने सभी कार्य 30 सितंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं लेकिन इसमें सबसे बड़ी बाधा निर्माणाधीन परिसर में पहले से लगे बिजली के खंभे हैं। रामकोला उपकेंद्र व भुजौली फीडर के इन 22 खंभों को हटाने व नई लाइन बिछाने के लिए बिजली निगम ने आठ करोड़ 63 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाया है।
कुशीनगर एयरपोर्ट के निर्माण कार्य का दायित्व विभिन्न निर्माण एजेंसियों को मिला है। इसके अलावा एयरपोर्ट तक जाने वाली सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग तथा विद्युतीकरण के लिए बिजली निगम को जिम्मेदारी मिली है। इन कार्यों को समय से पूरा कराने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और जिला प्रशासन की तरफ से निगरानी की जा रही है। इन सबको 30 सितंबर तक सभी निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए सख्त निर्देश भी दिए गए हैं ताकि उड़ान को जल्द शुरू कराया जा सके।
विद्युत निगम को नए कनेक्शन देने, विद्युतीकरण और एयरपोर्ट के अंदर पहले से मौजूद भुजौली फीडर व रामकोला उपकेंद्र की एचटी लाइन के पोल व तार को हटाने का कार्य कराना है। भुजौली फीडर के चार पोल व रामकोला उपकेंद्र के 18 पोल एयरपोर्ट के परिसर में हैं। उड़ान शुरू कराने के लिए इन 22 पोल को हटाया जाना जरूरी है। इसके लिए विद्युत निगम ने डीपीआर तैयार कर लिया है। भुजौली फीडर के तार व पोल हटाने के लिए दो करोड़ 63 लाख रुपये व रामकोला उपकेंद्र के 18 पोल व तार को हटाने के लिए लगभग छह करोड़ रुपये का स्टीमेट बनाया गया है। धन अवमुक्त होने के डेढ़ माह के अंदर ही विभाग अंडर ग्राउंड केबिल बिछाकर तार पोल हटाने का कार्य पूर्ण कर देगा। भुजौली फीडर व रामकोला उपकेंद्र की यह लाइन भलुही मदारी पट्टी व निबीडीह गांव से होकर गुजर रही है। पोल हटाए जाने के बाद नई लाइन एनएच-28 बी के किनारे से शाहपुर कुरमौटा गांव के बगल से होकर एयरपोर्ट के बाउंड्रीवाल के बाहर निकाली जाएगी।
विज्ञापन
1600 केवी कनेक्शन टेंडर प्रक्रिया में
अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर में उड़ान शुरू कराने के लिए 1600 केवी का कनेक्शन विद्युत निगम की तरफ से किया जाना है। इसकी टेंडर प्रक्रिया जारी है। जल्द ही कनेक्शन का काम शुरू हो जाएगा। वहीं, अस्थायी टर्मिनल बिल्डिंग निर्माण के लिए कार्यदायी एजेंसी वेस्टर्न आउटडोर स्ट्रक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड को 63 केवी के अस्थायी कनेक्शन की जरूरत है। कंपनी ने विद्युत निगम को एटीसी बिल्डिंग से इसे जोड़ने के लिए पत्र लिखा है। एसडीओ अवनीश श्रीवास्तव ने बताया कि इस अस्थायी कनेक्शन पर लगभग 35 लाख रुपये खर्च आएंगे। इसकी जानकारी कंपनी को दे दी गई है।