फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   to check composite grant team made

Kushinagar News: परिषदीय विद्यालयों में आए कंपोजिट ग्रांट की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

Sun, 09 Jul 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 09 Jul 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
to check composite grant team made
एसडीएम की अध्यक्षता में गठित जांच टीम में बीडीओ और दूसरे ब्लॉक बीईओ को किया गया है नामित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। महानिदेशक स्कूल शिक्षा और डीएम के आदेश पर परिषदीय विद्यालयों में दी गई कंपोजिट ग्रांट के लिए बीएसए ने एसडीएम की अध्यक्षता के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। जांच टीम रेंडम आधार पर प्रत्येक ब्लॉक के 20 विद्यालयों की जांच करेंगे। इसके पूर्व बीते मई में भी जांच के आदेश हुए थे, लेकिन विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश होने की वजह से जांच नहीं हो पाई थी।
मई माह के प्रथम सप्ताह में विशुनपुरा ब्लॉक के कुछ लोग परिषदीय विद्यालयों को उपलब्ध कराई गई कंपोजिट ग्रांट की धनराशि के प्रयोग में नियमों की अनदेखी करने की शिकायत बीएसए के अलावा सीडीओ और डीएम से की थी।
विज्ञापन

इसको गंभीरता से लेते हुए विद्यालयों में मिले कंपोजिट ग्रांट की धनराशि की जांच के लिए सीडीओ ने बीते 16 माई को टीम बनाकर जांच के आदेश दिया था। लेकिन 19 मई को ग्रीष्मावकाश होने के कारण अधिकारियों की टीम विद्यालयों की जांच नहीं कर पाए। परिषदीय विद्यालयों के विकास के लिए आए कंपोजिट ग्रांट के धनराशि के उपभोग, विद्यालय में कराए गए कार्य, शैक्षणिक सामग्रियों को खरीदने और अभिलेखों के रखरखाव के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम रमेश रंजन के निर्देश पर सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने प्रत्येक ब्लॉक में एसडीएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित करने के लिए बीएसए को पत्र लिखा था। उच्चाधिकारियों से मिले निर्देश के बाद बीएसए ने जांच टीम गठित की है। यह जांच टीम रेंडम आधार पर ब्लॉक के 20 परिषदीय विद्यालयों में आए कंपोजिट ग्रांट की जांच करेगी। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पडरौना ब्लॉक के स्कूलों में मिली कंपाेजिट ग्रांट की जांच के लिए एसडीएम पडरौना, बीडीओ पडरौना और बीईओ खड्डा को नामित किया गया है।
इसी तरह कसया ब्लॉक के कंपोजिट ग्रांट की जांच एसडीएम कसया, बीडीओ कसया व बीईओ रामकोला, फाजिलनगर ब्लॉक में एसडीएम कसया, बीडीओ फाजिलनगर और बीईओ कसया, विशुनपुरा ब्लॉक में एसडीएम पडरौना, बीडीओ विशुनपुरा व बीईओ पडरौना नगर करेंगे।
इसी तरह तमकुही ब्लॉक में एसडीएम तमकुही, बीडीओ तमकुही व बीईओ दुदही, सेवरही ब्लॉक में एसडीएम तमकुही, बीडीओ सेवरही व बीईओ तमकुही, कप्तानगंज ब्लाॅक में एसडीएम कप्तानगंज, बीडीओ कप्तानगंज व बीईओ विशुनपुरा, रामकोला ब्लाॅक में एसडीएम कप्तानगंज, बीडीओ रामकोला व बीईओ पडरौना, हाटा ब्लॉक में एसडीएम हाटा, बीडीओ हाटा व बीईओ मोतीचक, सुकरौली ब्लाॅक में एसडीएम हाटा, बीडीओ सुकरौली व बीईओ कप्तानगंज, खड्डा ब्लाॅक में एसडीएम खड्डा, बीडीओ खड्डा व बीईओ सुकरौली, नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक में एसडीएम खड्डा, बीडीओ नौरंगिया व बीईओ हाटा, दुदही ब्लॉक में परियोजना निदेशक डीआरडीए, बीडीओ दुदही व बीईओ नौरंगिया और मोतीचक ब्लाॅक में डीडीओ कुशीनगर, बीडीओ मोतीचक व बीईओ सेवरही करेंगे।


कोट
परिषदीय विद्यालयों में कंपोजिट ग्रांट के मद में दी गई धनाराशि के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। इसमें क्षेत्रीय एसडीएम के अलावा बीडीओ और दूसरे ब्लॉक के बीईओ को नामित किया गया है। जांच टीम को रेंडम आधार पर ब्लॉक के 20 विद्यालयों की जांच कर रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
- डॉ. राम जियावन मौर्या, बीएसए, कुशीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed