फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   'Tiranga Yatras' (Tricolour processions) were taken out at various locations across the district, accompanied by patriotic songs and slogans.

Kushinagar News: देशभक्ति गीत और नारों के साथ जिले में जगह-जगह निकली तिरंगा यात्रा

Thu, 13 Aug 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 13 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
'Tiranga Yatras' (Tricolour processions) were taken out at various locations across the district, accompanied by patriotic songs and slogans.
पडरौना। देशभक्ति के जज्बे के साथ बुधवार को जिले में जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकली। यात्रा में शामिल हर हाथ में तिरंगा था और हर दिल में देशभक्ति। हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चे, व्यापारी, सामाजिक संगठन और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पिपरा बाजार व विशुनपुरा मंडल की तरफ से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा को विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख विन्ध्वासिनी श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मीनू जिंदल, जिला मंत्री कन्हैया कुशवाहा आदि ने संबोधित किया। रामकोला संवाद के अनुसार कस्बा के जनता इंटर कॉलेज के परिसर से निकली तिरंगा यात्रा पूरे कस्बा में भ्रमण किया। विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि देश की आजादी वीर शहीदों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। इस दौरान पूर्व विधायक मदन गोविंद राव, सतीष चौधरी, अनूप कुमार श्रीवास्तव, प्रसिद्धनाथ दुबे, राधेश्याम पासवान, निशांत शुक्ला, अनिल गोविंद राव, राजन आदि मौजूद रहे। उजारनाथ संवाद के अनुसार क्षेत्र के करमैनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से शहीद मेजर चौक भेलया तक बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान अमलेश तिवारी, कन्हैया शर्मा, सीटू शर्मा, अभिषेक तिवारी, धर्मेंद्र मणि त्रिपाठी, योगेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। गोड़रिया संवाद के अनुसार उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें क्षेत्र की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुईं। दुदही संवाद के अनुसार फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा व पिछड़ा वर्ग कल्याण बोर्ड के सदस्य फूलबदन कुशवाहा की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। ब्लाॅक परिसर से निकाली तिरंगा यात्रा सुराजी बाजार, स्टेशन बाजार, चांदनी चौक, गोला बाजार समेत पूरे कस्बा में भ्रमण किया। इस दौरान इमरान आलम, बंका सिंह, अंजेश भारती, राजेंद्र सिंह, रामेश्वर सिंह, राजन ब्याहुत, पिंकी शर्मा, सपना सिंह आदि मौजूद रहे। फाजिलनगर संवाद के अनुसार कस्बा के जूनियर हाई स्कूल परिसर से निकली तिरंगा यात्रा पावानगर महावीर इंटर काॅलेज पहुंची, वहां शहीद रमाकांत राय के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन हुआ। यात्रा की अगुवाई कर रहे विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा ने कहा कि शहीदों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। सपहा संवाद के अनुसार कुशीनगर विधायक पीएन पाठक की अगुवाई में कुबेरस्थान और विजयपुर बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान बच्चा सिंह, राजेश राव, धनंजय तिवारी, आद्या पांडेय, रूपेश तिवारी, अमरनाथ मद्धेशिया, कुलदीप सिंह, पारस माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed