फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tilism of many old fanatics collapsed in the new system.

नई व्यवस्था में ढह गया कई पुराने धुरंधरों का तिलिस्म

Tue, 20 Mar 2018 11:40 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 20 Mar 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
Tilism of many old fanatics collapsed in the new system.
अाबकारी विभ्ााग - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। वर्षों से देसी-विदेसी शराब, बीयर और मॉडल शॉप का ठेका चलाने वाले जनपद के बड़े ठेकेदारों की मंशा पर इस बार उत्तर प्रदेश सरकार की नई आबकारी नीति ने पानी फेर दिया। इस बार शुरू की गई ई-टेंडरिंग व्यवस्था के चलते ऐसे अधिकांश बड़े ठेकेदार दो-चार दुकानों में ही सिमट गए हैं, जिनके पास शराब की दर्जनों दुकानें हुआ करती थीं। यही नहीं उन्हें लाखों रुपये का नुकसान भी उठाना पड़ा है। वहीं इस लॉटरी सिस्टम में सौ से अधिक नए ठेकेदारों को एक से अधिक दुकानें मिल गई हैं। 
विज्ञापन


जनपद में शराब के ठेका से मोटा मुनाफा लेने वाले अनुज्ञापी इस वर्ष भी टेंडर के लिए पूरी तैयारी में थे, लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इस वर्ष से शराब के ठेके के लिए नई आबकारी नीति लागू कर दी, जिसके तहत शराब के ठेकों का आवंटन ऑनलाइन कर दिया गया है। इसके बावजूद शराब की दुकानों के लिए ठेकेदारों ने जमकर दांव लगाया। 
विज्ञापन


आबकारी विभाग की मानी जाए तो बड़े ठेकेदारों ने इन दुकानों के लिए 150 से लगायत 300 तक आवेदन किए थे, लेकिन उनके हिस्से में भी तीन-चार दुकानों से अधिक नहीं आ पाया। उदाहरण के तौर पर तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में शराब के ठेकेदारों के एक ग्रुप ने 150 से अधिक ऑनलाइन फार्म डाला था, जिसमें उसकी 20 लाख रुपये से अधिक रकम सरकार के खाते में गई, अन्य खर्चे हुए वह अलग। फिर भी लॉटरी सिस्टम में उसे एक भी दुकान नहीं मिल पाई है। ऐसे ही एक अन्य ग्रुप की पूर्व में करीब 20 दुकानें थीं। इस बार भी उसने शराब के ठेके के लिए 300 आवेदन किया था, लेकिन उसे तीन दुकानें ही मिल सकीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पडरौना तहसील क्षेत्र में भी व्यापक स्तर पर शराब का ठेका चलाने वाले एक व्यक्ति को पांच दुकानों पर ही संतोष करना पड़ा है, वहीं एक और ठेकेदार की झोली में सिर्फ दो दुकानें ही आई हैं। हालांकि बीते वर्ष तक इनके पास दर्जन-दर्जन भर शराब की दुकानें हुआ करती थीं। ऐसे ही समऊर बाजार में एक नए आदमी ने करीब एक दर्जन फार्म ऑनलाइन डाले थे, जिसे छह दुकानें आवंटित हुई हैं। कमोबेश यही स्थिति जनपद के अन्य हिस्सों में भी रही। 


जनपद में देसी शराब, विदेसी मदिरा, बीयर और मॉडल शॉप की कुल 344 दुकानें हैं, जिनमें देसी शराब की 185, विदेसी मदिरा की 76, बीयर की 63 और मॉडल शॉप की छह दुकानों सहित 330 का लॉटरी सिस्टम से सोमवार को आवंटन कर दिया गया। शेष 14 दुकानों के लिए टेंडर अभी कुछ दिन बाद होना है। 



लॉटरी सिस्टम से हुए शराब के इस ठेके में पुराने ठेकेदारों को मायूसी हाथ लगी है। शराब के बड़े ठेकेदारों में किसी को एक भी दुकान नहीं तो किसी को दो-चार दुकानों में ही संतोष करना पड़ा है। सौ से अधिक नए आवेदकों को एक या इससे अधिक दुकानें आवंटित हुई हैं। 
राजेश कुमार मिश्र, जिला आबकारी अधिकारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed