फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tiger kills four goats, panic in the area

Kushinagar News: बाघ ने चार बकरियों को मार डाला, इलाके में दहशत

Tue, 07 Nov 2023 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Tiger kills four goats, panic in the area
- बाघ के हमले में चरवाहे ने भागकर बचाई जान, ग्रामीणों के शोर मचाने पर भागा
विज्ञापन

- बिहार सीमा पर स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल से निकला था बाघ

खड्डा (कुशीनगर)। बिहार सीमा स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल से निकले बाघ ने चार बकरियों को मार डाला। बाघ को अपनी तरफ आता देख चरवाहे ने भागकर अपनी जान बचाई। हमले की जानकारी होते ही ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ भागकर जंगल में चला गया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत वन विभाग के अधिकारियों से की गई।
बिहार के सीमावर्ती इलाके में स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल के हिंसक जानवर ग्रामीणों व मवेशियों के लिए खतरा बन गए हैं। रविवार शाम को गोनौली गांव में जंगल से निकले बाघ ने बकरियों के झुंड पर हमला कर दिया। हमले के समय चरवाहा नारायण गुरुंग दोन कैनाल के पास घास चर रही बकरियों को घर लेकर जा रहा था। जंगल से निकले बाघ ने बकरियों पर हमला कर दिया। देखते-देखते चार बकरियों को शिकार बना डाला। हमले से डरे नारायण ने शोर मचाना शुरू किया। ग्रामीण बकरियों पर हमला होता देख दौड़े। ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया तो बाघ वापस जंगल में चला गया। चार बकरियों की मौत होने के बाद नारायण सदमे में है। वहीं गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


इलाके में दहशत, घर से निकलने से कतरा रहे लोग
नारायण के बकरियों पर बाघ ने रिहायशी इलाके में हमला किया था। इससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। सहमे नारायण ने बताया कि कल शाम से वह घर से बाहर नहीं निकला है। वहीं गांव के लोग मवेशियों को लेकर चराने के लिए भी सोमवार को नहीं गए। ग्रामीणों ने हिंसक जानवरों के आसानी से रिहायशी इलाके में आ जाने के पीछे वन विभाग के कर्मचारियों की लापवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुछ दिन पहले तेंदुए ने किया था बछड़े का शिकार

कुछ दिन पहले खड्डा इलाके में तेंदुआ के आने से दहशत फैली थी। हाल ही में एक बछड़े को मार डाला था। इलाके में लगभग दो माह से इस हिंसक जीव की मौजूदगी बनी हुई है। बताया जाता है कि महराजगंज जनपद के सोहगीबरवा वन्य जीव अभयारण्य के गेड़हरुआ वन क्षेत्र से निकलकर वह हिंसक जानवर खड्डा क्षेत्र में आया होगा। इसके पहले भी गैंडा, तेंदुआ आदि जंगली जानवर क्षेत्र में आकर उत्पात मचाते रहे हैं।


वनकर्मियों को घटनास्थल पर भेजा जा रहा है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। वन विभाग की टीम लोगों को लगातार जागरूक कर रही है।
-डॉ. निशा मणि, सीएफ (संरक्षक), वीटीआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article