फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tied to electric pole in money transaction, case registered

Kushinagar News: पैसे के लेनदेन में बिजली के पोल से बांधा, घटना का वीडियो वायरल

Thu, 19 Jan 2023 10:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 19 Jan 2023 10:26 AM IST
सार

चौराखास थाना क्षेत्र के फरेंदहा निवासी विंध्याचल सिंह पुत्र दर्शन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बाड़ू चौराहा बाजार स्थित एक रेडिमेड के दुकानदार से पैसे का लेनदेन था। मंगलवार शाम वह बाजार करने गए। तभी दुकानदार ने उन्हें अपने पास बुला लिया। भूमि की खरीद में बिचौलिया बनकर रुपये लेने का आरोप लगाते हुए रकम की मांग करने लगे। अपशब्द कहते हुए बिजली के खंभे में बांध दिया।

विज्ञापन
Tied to electric pole in money transaction, case registered
फरेंदा गांव में बंधक बनाए गए विंध्याचल सिंह। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले के चौराखास थाना क्षेत्र के बाड़ू चौराहा बाजार में एक दुकानदार ने रुपये के लेनदेन में एक व्यक्ति को बिजली के खंभे में बांध दिया। बाद में अगल-बगल के दुकानदारों ने व्यक्ति को खंभे से मुक्त कराया। बुधवार को इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई की। पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


चौराखास थाना क्षेत्र के फरेंदहा निवासी विंध्याचल सिंह पुत्र दर्शन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बाड़ू चौराहा बाजार स्थित एक रेडिमेड के दुकानदार से पैसे का लेनदेन था। मंगलवार शाम वह बाजार करने गए। तभी दुकानदार ने उन्हें अपने पास बुला लिया।
विज्ञापन


भूमि की खरीद में बिचौलिया बनकर रुपये लेने का आरोप लगाते हुए रकम की मांग करने लगे। अपशब्द कहते हुए बिजली के खंभे में बांध दिया। जानमाल की धमकी देते हुए रुपये न देने पर अंजाम भुगतने की बात कही। कुछ देर बाद आसपास के दुकानदारों ने रस्सी खोलकर उन्हें मुक्त कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed