{"_id":"673248c63ff98bc32407314f","slug":"three-youths-injured-in-collision-between-two-bikes-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-126273-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल
Mon, 11 Nov 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
रामकोला। कस्बे के मथुरा नगर के पास सोमवार की शाम करीब छह बजे दो बाइकों की टक्कर में दोनों बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को रामकोला सीएससी भेजवाया। प्राथमिक इलाज के बाद दो को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
रामकोला कस्बा के मथुरा नगर निवासी उपेंद्र (19) व दुलारे (20) एक बाइक से घर जा रहे थे। अभी अपने मोहल्ले के सामने पहुंचे ही थे कि धर्मसमधा दुर्गा मंदिर की तरफ से आ रहे लकी (18) की बाइक से टक्कर हो गई। इससे तीन युवक गंभीर रूप घायल हो गए। चौकी इंचार्ज दिनेश यादव ने तीनों घायलों को सीएससी रामकोला भेजवाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर लकी और उपेंद्र को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।