फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three youth riding a bike died after being crushed by an uncontrolled truck

Kushinagar News: बेकाबू ट्रक से कुचलकर बाइक सवार तीन युवकों की मौत

Sun, 19 Nov 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 19 Nov 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three youth riding a bike died after being crushed by an uncontrolled truck
खानुछपरा गांव के सामने हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
- नेबुआ नौरंगिया के खानूछपरा गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

- मरने वालों में दो युवक महराजगंज जिले के निवासी
- एक ही बाइक पर सवार थे तीनों, किसी ने नहीं पहना था हेलमेट

संवाद न्यूज एजेंसी



पकड़ियार बाजार (कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया के खानू छपरा गांव के पास शनिवार शाम 6:45 बजे बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। हादसे में अनिरुद्ध चौधरी (28), नेहरू (32) और प्रिंस चौधरी (25) की मौत हो गई। इनमें दो महराजगंज जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। एक ही बाइक पर जा रहे तीनों में किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।
महराजगंज कोतवाली के सवरेजी गांव निवासी अनिरुद्ध चौधरी की ससुराल नेबुआ नौरंगिया के चखनी भूमिहारी पट्टी में है। अनिरुद्ध शनिवार को श्याम देउरवा के खदरा निवासी अपने रिश्तेदार नेहरू के साथ ससुराल आया था। देर शाम को साले प्रिंस चौधरी को साथ लेकर एक ही बाइक से तीनों पकड़ियार बाजार आए थे। शाम को लौटते समय खानूछपरा गांव के सामने बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में अनिरुद्ध चौधरी और नेहरू ट्रक के नीचे आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रिंस चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन





स्कूल वाहन से भेजे गए अस्पताल



हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस सेवा को कॉल किया। काफी देर तक इंतजार करने पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस पर पुलिस ने आननफानन स्कूल वैन से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। नेबुआ नौरंगिया के एसओ हर्षवर्द्धन सिंह के मुताबिक ट्रक पुलिस के कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed