{"_id":"66dceb628137fe9fcd0710d5","slug":"three-vicious-cyber-thugs-who-defrauded-businessmen-arrested-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-122791-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: व्यापारियों से जालसाजी करने वाले तीन शातिर साइबर ठग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: व्यापारियों से जालसाजी करने वाले तीन शातिर साइबर ठग गिरफ्तार
Sun, 08 Sep 2024 05:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 08 Sep 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कप्तानगंज व साइबर थाने की पुलिस ने व्यापारियों से जालसाजी व धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर अंतरजनपदीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बाइक, चोरी के सात मोबाइल फोन, 19 फर्जी सिमकार्ड और 12 फर्जी व कूटरचित आधार कार्ड के अलावा दैनिक उपयोग सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जेल भिजवा दिया। इनके खिलाफ पूर्व में कई जिलों में भी केस दर्ज हैं।
शनिवार को घटना का खुलासा करते हुए एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के व्यापारियों से जालसाजी व धोखाधड़ी की सूचनाएं लगातार मिल रही थीं। केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। शनिवार को सूचना मिलने के बाद पहुंची कप्तानगंज व साइबर थाने की पुलिस टीम ने सेमरा बगीचे के पास से तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया।
उनकी पहचान सुधीर पटेल निवासी फरेंदा खुर्द थाना फरेंदा जिला महाराजगंज, बैजनाथ यादव उर्फ बिट्टू निवासी विकास नगर आनंद नगर थाना फरेंदा जिला महारागंज व कमलेश मद्धेशिया निवासी महराजगंज चौराहा थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया के रूप में हुई है। इनके पास से बाइक, चोरी के सात मोबाइल फोन, 19 फर्जी सिमकार्ड और 12 फर्जी व कूटरचित आधार कार्ड के अलावा काजू, बादाम व किशमिश आदि दैनिक उपयोग के सामान भी बरामद हुए है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि गैंग के इन गुर्गाें के खिलाफ हत्या, डकैती, हिंसा के साथ लूट व जान से मारने के प्रयास जैसे मामलों में सीमावर्ती जिलों में केस दर्ज हैं। पुलिस की नजर से बचने के लिए ये लोग साइबर ठगी जैसे अपराध में शामिल हो गए। दो सितंबर को कप्तानगंज बाजार सोनू जनरल स्टोर के मालिक नंद किशोर गुप्ता के किराना स्टोर को लक्ष्य बनाकर व्यापारी से अपने मोबाइल में ऑनलाइन एप के जरिए भारी मात्रा में मेवे की खरीदारी करते हुए यूपीआई क्यूआर कोड स्कैन कर चपत लगा दी। इस मामले में कप्तानगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है।
एसपी ने बताया कि गैंग के गुर्गे एप के जरिए बिल भुगतान का चकमा देकर महंगे सामान व खाने-पीने की चीजें लेकर फरार हो जाते हैं। पूछताछ में कई व्यापारियों से ठगी की बात सामने आई है। इनसे बरामद मोबाइल में यूपीआई क्यूआर कोड का डाटा भी मिला है। उसके आधार पर सीमावर्ती व कुशीनगर के पीड़ित व्यापारियों का पता लगाया जा रहा है।
0
बैजनाथ पर छह, सुधीर पर नौ और कमलेश पर दो केस
पकड़े गए तीनों शातिरों का आपराधिक इतिहास रहा है। साइबर ठग बैजनाथ यादव के खिलाफ महराजगंज में पांच व कुशीनगर में एक समेत छह केस दर्ज हैं। जबकि सुधीर पटेल का भी आपराधिक इतिहास है। इस पर महराजगंज में आठ व कुशीनगर में एक समेत कुल नौ मुकदमे हैं। हत्या के प्रयास और डकैती जैसे गंभीर मामलों में भी सुधीर संलिप्त रहा है। वहीं, कमलेश मद्धेशिया पर देवरिया के रुद्रपुर में हत्या समेत दो मुकदमे दर्ज हैं।
0
गिरफ्तार करने वाली टीम में ये रहे शामिल :
तीनों ठगों को गिरफ्तार करने वाली टीम में साइबर थाने के इंस्पेक्टर मनोज कुमार पंत, कप्तानगंज एसओ राजकुमार बरवार, एसआई दीपक सिंह, अंकित सिंह, हेड कांस्टेबल विजय चौधरी, कांस्टेबल अनूप कुमार, अखिलेश गुप्ता, विनय यादव, सुरेश यादव व अभिषेक सिंह शामिल रहे।